{"_id":"67ff6b888ced0edfe600134d","slug":"success-in-kathua-encounter-huge-amount-of-arms-and-explosives-recovered-from-terrorists-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua: एके-47, एम-4 और विस्फोटक के साथ आए थे आतंकी; लंबे समय तक ठहरने की थी तैयारी, सेना ने फेल कर दिया प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua: एके-47, एम-4 और विस्फोटक के साथ आए थे आतंकी; लंबे समय तक ठहरने की थी तैयारी, सेना ने फेल कर दिया प्लान
Wed, 16 Apr 2025 02:04 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला, नेटवर्क कठुआ
अमर उजाला, नेटवर्क कठुआ
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Wed, 16 Apr 2025 02:04 PM IST
सार
कठुआ में घुसे आतंकियों की बड़ी साजिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया, भारी हथियार बरामद किए और ऑपरेशन अब भी जारी है।
विज्ञापन
आतंकवादियों से हथियार बरामद
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुफैन में ढ़ेर किए गए आतंकियों से बरामद हथियारों को कठुआ पुलिस ने राजबाग थाने में प्रदर्शित किया। एसएसपी कठुआ शोभित सक्सेना ने बताया कि आतंकियों के साथ पुलिस की चार जगह मुठभेड़ हुई। आप्रेशन में दो आतंकी मार गिराए गए और चार हमारे सिपाही शहीद हुए। इसके अतिरिक्त जगह जगह आतंकियों को घेरकर मुठभेड़ की गई ।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज भी आतंकी भाग रहे हैं हम इनके पीछे हैं। बताया कि ताजा घुसपैठ के बाद चार से पांच आतंकियों की जानकारी थी। दो को ढ़ेर कर दिया गया है, शेष बचे आतंकियों को भी ढ़ेर कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुरक्षा को काफी बढ़ाया गया है। बार्डर से लेकर पहाड़ों तक निगरानी रखी जा रही है। विभिन्न सुरक्षाबल मिलकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आतंकियों से दो ए के हथियार और एक एम 4 के साथ भारी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद हुए हैं। एसएसपी ने बताया कि सामान से यह यकीन किया जा सकता है कि गलत ईरादे से और लंबे समय तक टिकने की तैयारी कर आए थे। यह आतंकी अब बिना सामान और हथियारों के घूम रहे हैं।
विज्ञापन
सेना, पुलिस और सीआरपीएफ मिलकर इनके खिलाफ अभियान चला रहे हैं। आतंकियों की कोई बड़ी योजना है, एक स्टेज नाकाम किया है। उन्होंने बताया कि आतंकियों से छोटे पैकेट में चिट्टा और नसवार भी मिले हैं। विस्फाेटक से पता चलता है ज्यादा दहशत फैलाने और आईईडी लगाने के ईरादे से आए थे जिसे विफल किया गया है।
उन्होंने कहा कि आतंकी कहां हैं, हमें पता है किस इलाके में हैं, जल्द ही उन्हें भी ढ़ेर कर दिया जाएगा। उन्होंने आप्रेशन के दौरान आम लोगों से सुरक्षाबलों को मिल रहे सहयोग को भी सराहा। एसएसपी ने कहा कि घुसपैठ के पारंपरिक रूट अब एक्सपोज हो चुके हैं और इन्हें इन रास्तों से अब निकलने नहीं दिया जाएगा। बताया कि ओवरग्राउंड वर्करों के खिलाफ मामला दर्ज है। कुछ लोग चिन्हित किए गए हैं उनकी संलिप्तता जांची जा रही है। मददगारों को कतई बक्शा नहीं जाएगा।
यह भी पढ़ें: Kistwar Encounter: AK-47, M4 राइफल, गोलियां और दवाइयां बरामद…आतंकियों की तैयारी देख चौंकी सुरक्षा एजेंसियां