फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Students were made aware of cyber threats

Kathua News: विद्यार्थियों को साइबर खतरों की दी जानकारी

Sun, 27 Apr 2025 01:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 27 Apr 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Students were made aware of cyber threats
कठुआ। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) बसोहली की ओर से विद्यार्थियों के लिए हाई स्कूल नगरोटा प्रेहता और सांधर में एक-एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा और स्वच्छता के बारे में विशेष जागरूकता सत्र लिए गए। जिसमें सुरक्षित इंटरनेट प्रथाओं, जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार और फ़िशिंग, साइबरबुलिंग और डेटा उल्लंघनों जैसे साइबर खतरों से सुरक्षा को लेकर छात्रों को जागरूक किया। हाईस्कूल सांधर में आयोजित सत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत डीएनओ विशाल आनंद और संतुष्ट डोगरा ने छात्रों को वास्तविक जीवन के उदाहरणों और संवादात्मक तरीके से वर्तमान में तकनीक-संचालित दुनिया में डिजिटल स्वच्छता के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई। वहीं, हाईस्कूल नगरोटा प्रेहता में जगबीर सिंह ने छात्रों को ऑनलाइन सुरक्षा, पासवर्ड प्रबंधन, सोशल मीडिया शिष्टाचार और संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्टिंग के महत्वपूर्ण पहलुओं को लेकर विद्यार्थियों को जागरूक किया। दोनों सत्रों में छात्रों और कर्मचारियों की उत्साही भागीदारी देखी गई। कार्यक्रम का आयोजन डाइट बसोहली के साइबर हाइजीन सेल की ओर से आयोजित किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed