{"_id":"57e185e24f1c1b4f1da82a64","slug":"students-protest-againt-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के खिलाफ विद्यार्थियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के खिलाफ विद्यार्थियों का हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Wed, 21 Sep 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
कठुआ में सड़क पर प्रदर्शन करते विद्यार्थी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय पुलिस के विरोध में डिग्री कालेज के विद्यार्थियों ने मंगलवार को डिग्री कालेज गेट के बाहर पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया। विद्यार्थियों ने कहा कि पुलिस ने मिनी बस के चालक और सह चालक की गलती की सजा विद्यार्थियों को दी गई। पुलिस ने विद्यार्थियों पर मामला दर्ज करने की धमकी भी दी है।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सुबह नगरी से कठुआ आने वाले मिनी बस जो रास्ते में ओवरलोड हुई, जब पुलिस द्वारा नगरी अड्डे पर मिनी बस रोकने का इशारा किया गया तो चालक और सह चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने चालक और सह चालक को पकड़ने के बजाय नाके पर मौजूद थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को मिनी बस से उतरकर एक तरफ खड़े होने के लिए कहा। जब विद्यार्थियों ने कालेज में कक्षा के देरी की बात कही तो पुलिस ने उन पर मामला दर्ज करने की धमकी दी।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पुलिस का काम नियमों के उल्लंघन को रोकना है। जब नियम का उल्लंघन करने वाले ही पुलिस को देखकर फरार हो गए तो विद्यार्थियों पर किस प्रकार से मामला दर्ज किया जा सकता है। उन्हाेंने कहा कि विद्यार्थियों ने चालक से मिनी बस ओवर लोड करने को नहीं कहा था, लेकिन इसके बाद भी पुलिस ने विद्यार्थियों को इसके लिए दोषी ठहराते हुए उनके साथ अभद्र व्यवहार किया।
विज्ञापन
विद्यार्थियों का कहना था कि मिनी बसों की समय सारिणी गलत होने के कारण विद्यार्थियों को स्कूल-कालेज समय पर आने में दिक्कत होती है। ऐसे में आरटीओ विभाग की खामी के कारण ही ओवरलोडिंग होने पर विद्यार्थियों को क्यों सताया गया। पुलिस के ऐसे व्यवहार को विद्यार्थी वर्ग सहन नहीं करेगा। उन्होंने पुलिस अधिकारी के तबादले की मांग करते हुए चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह इससे भी उग्र रुख अपना लेंगे।