{"_id":"67a50d86220b10d76508489a","slug":"students-of-private-schools-well-perform-in-wushu-competition-kathua-news-c-201-1-knt1009-117186-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: वुशू प्रतियोगिता में निजी स्कूलों का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: वुशू प्रतियोगिता में निजी स्कूलों का रहा दबदबा
विज्ञापन
जिला विशु एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के प्रतिभागी
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। वुशू एसोसिएशन की ओर जिला स्तर की वुशू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों, क्लबों और एसोसिएशन के विद्यार्थियों हिस्सा लिया। वीरवार खेल स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थी पहले तीन पदक जीतने में कामयाब रहे।
इसमें डीएस हेरिटेज स्कूल ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया। वहीं, जेके पब्लिक स्कूल ने दूसरा और डीपीएस कठुआ ने तीसरा पुरस्कार जीत कर स्कूल का नाम रोशन किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन एसोसिएशन के सचिन जमवाल की देखरेख में आयोजित किया गया। वहीं, समापन समारोह में जिला विकास परिषद के सदस्य संदीप मजोत्रा मुख्य अतिथि के रूप में और प्रबंधक कठुआ स्टेडियम जोगिंद्र कुमार विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विजेताओं को सम्मानित करने के बाद मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता के आयोजकों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने भविष्य में भी युवा एथलीट को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद करना भी जरूरी है, तवी विद्यार्थियों का समग्र विकास हो पाएगा।