फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Students of Bani area returned home from Jammu and Kathua

Kathua News: विद्यार्थी जम्मू और कठुआ से लौटे घर

Sat, 10 May 2025 01:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 10 May 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Students of Bani area returned home from Jammu and Kathua
हाईवे पर कालीबड़ी चौक पर अंतराज्यीय बसों का इंतजार करते लोग। संवाद - फोटो : kathua
विद्यार्थियों के परिजन वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए बुला रहे वापस
विज्ञापन

बनी। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण सीमावर्ती क्षेत्रों में चिंता का वातावरण बन गया है। जम्मू और कठुआ के शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत अपने घरों की ओर लौटने लगे हैं। विद्यार्थियों के परिजन वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए उन्हें घर बुला रहे हैं। उनका कहना है कि वे इस संवेदनशील समय में बच्चों को अपने पास सुरक्षित रखना चाहते हैं।
हालांकि प्रशासन स्थिति पर लगातार दृष्टि रखे हुए हैं और नागरिकों से संयम बनाए रखने की अपील की है। अब तक किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं प्राप्त हुई है, लेकिन सावधानीवश सुरक्षा प्रबंधों को सुदृढ़ कर दिया गया है। जनता से आग्रह किया गया है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल अधिकृत सूत्रों से प्राप्त जानकारी पर विश्वास करें। इस बारे में शमीम अहमद का कहना है, हमने अपने बेटे को पढ़ाई के लिए भेजा था, परंतु जब देश की सीमा पर हालात तनावपूर्ण हों तो दिल चैन से नहीं रह पाता। इसलिए हमने उसे तुरंत घर बुला लिया।
विज्ञापन

जम्मू और कठुआ से आने वाली गाड़ियों में भारी भीड़ देखी जा रही है। अधिकतर यात्री विद्यार्थी हैं, जो घरों को लौट रहे हैं। भीड़ के कारण यात्रियों को बैठने में कठिनाई हो रही है और कई बसें व टैक्सियां निर्धारित समय से अधिक समय ले रही हैं। वहीं, मोहम्मद यूनुस ने कहा कि शिक्षा ज़रूरी है, परंतु जान की सुरक्षा पहले है। जब हालात सामान्य हो जाएंगे, तभी बच्चों को फिर से पढ़ाई के लिए भेजेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed