{"_id":"68001336ca255f4c8b0617b7","slug":"students-learned-the-technology-of-polyhouse-unit-kathua-news-c-201-1-knt1009-119301-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: विद्यार्थियों ने सीखी पॉलीहाउस इकाई की तकनीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: विद्यार्थियों ने सीखी पॉलीहाउस इकाई की तकनीक
Thu, 17 Apr 2025 01:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 17 Apr 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
राजकीय डिग्री कॉलेज के पर्यावरण विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने किया पॉलीहाउस इकाई का दौरा
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज के पर्यावरण विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने पॉलीहाउस इकाई का दौरा किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने गांव सैंपल संपला स्थित पॉलीहाउस इकाई में इस्तेमाल आधुनिक और शहरी कृषि तकनीकों के बारे में जानकारी हासिल की।
यह शैक्षिक दौरा कॉलेज के पर्यावरण विज्ञान विभाग ने रावी ईको क्लब के सहयोग से करवाया। प्रधानाचार्य प्रो. सीमा मीर ने विद्यार्थियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने दौरे का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। दौरे के दौरान छात्रों को विभिन्न समकालीन कृषि तकनीकों और वैज्ञानिक कृषि प्रथाओं से परिचित कराया गया। विद्यार्थियों को मशरूम की खेती का लाइव प्रदर्शन दिखाया गया। इसमें जिला मशरूम विकास अधिकारी अश्वनी कुमार ने मशरूम की खेती के चरणों और एक टिकाऊ शहरी खेती पद्धति के बारे में समझाया।
वहीं, जिला कृषि विस्तार अधिकारी मुरारी लाल और सहायक मृदा रसायनज्ञ अनिल कुमार की देखरेख में विद्यार्थियों ने मृदा परीक्षण विधियों की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की। जेएईओ पंकज जसरोटिया ने ऊर्ध्वाधर और क्षैतिज खेती, एकीकृत कीट प्रबंधन (आईपीएम), शेड हाउस खेती सहित शहरी कृषि तकनीकों के बारे जानकारी साझा की। कृषि विस्तार अधिकारी परमोध कुमार ने कृषि में युवा उद्यमियों को सहायता देने के लिए उपलब्ध सरकारी योजनाओं और सब्सिडी के बारे में बात रखी। शैक्षिक दौरे का समन्वय पर्यावरण विज्ञान विभाग के प्रमुख प्रो. अरविंद कुमार, डॉ. हिलाल अहमद, डॉ. अंजलि देवी और बागवानी प्रौद्योगिकी के सहायक प्रो. अनिल शर्मा ने किया। संवाद