फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   strom destroyed crops

आंधी ने बरपाया फसलों पर कहर

Mon, 22 Sep 2014 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ Updated Mon, 22 Sep 2014 12:19 AM IST
विज्ञापन
strom destroyed crops

शनिवार को आंधी के साथ हुई बारिश ने किसानों के चेहरे की रंगत फीकी कर दी है। धान और मक्की की फसल बर्बाद हो गई है। तेज हवा के चलते फसलें गिर गई हैं। इससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है।

विज्ञापन


किसानों को पैदावार बिल्कुल नहीं होने की चिंता रही है। परेशान किसानों ने अब मुआवजे की गुहार लगाई है।रियासत में हुई भारी बारिश और बाढ़ का असर कठुआ जिले पर भी पड़ा था। इससे किसान उबर नहीं पाए थे कि शनिवार को फिर आफत की बारिश हुई। लेकिन इसके बाद तेज आंधी ने बची-खुची कसर भी पूरी कर दी। मक्की की फसल पूरी तरह से जमीन पर बिछ गई है।
विज्ञापन


दरअसल, फसल पक गई है। ऐसे में पौधे दोबारा खड़े नहीं हो सकते। गिरी फसल में बड़े स्तर पर नुकसान होगा। यहां तक कि मवेशियों के चारे के भी लाले पड़ जाएंगे। किसान देसराज, तारा चंद, मेहर चंद ने बताया कि इस समय मक्की काटने का समय है। लेकिन आंधी से फसल पूरी तरह गिर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धान की फसल का भी यही हाल है। किसानों ने कहा कि पहले समय पर बारिश नहीं हुई। इसके बाद भारी बारिश हुई और अब आंधी ने बड़ा नुकसान किया है। ऐसे में सरकार को मुआवजे का इंतजाम करना चाहिए। किसानों का कहना है कि पिछले दिनों भारी बारिश से फसलों को भारी नुकसान हुआ था।

पहाड़ी इलाकों में सबसे अधिक क्षति हुई। इससे जो फसल बची उसे अब तेज आंधी ने बर्बाद कर दिया। खरीफ की फसल में इस बार कुछ पैदावार नहीं हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed