फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Stones fell near Basantpur bridge...truck and school bus got stuck, schools remained closed

Kathua News: बसंतपुर पुल के पास गिरी पस्सियां...ट्रक और स्कूल की बस फंसी, बंद रहे स्कूल

Fri, 15 Aug 2025 01:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Fri, 15 Aug 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Stones fell near Basantpur bridge...truck and school bus got stuck, schools remained closed
लखनपुर बसोहली मार्ग पर प​स्सियां गिरने के बाद फंसे वाहन। स्रोत जागरूक पाठक
कठुआ। जिले में लगातार बारिश का क्रम बना हुआ है। वीरवार सुबह से ही जिले भर में हुई बारिश से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। मौसम को लेकर जारी एडवाइजरी को देखते हुए जिले में विंटर जोन के सभी स्कूल बंद रहे।
विज्ञापन

सुबह से रुक-रुककर होती रही बारिश से कठुआ शहर में सड़कों, गलियों सहित राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलभराव की स्थिति बनी रही। वहीं लखनपुर बसोहली मार्ग पर बसंतपुर पुल के पास पस्सियां गिरने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। सुबह के समय हुई घटना में मार्ग से गुजर रहा एक ट्रक दोनों ओर से पस्सियां आने से बीच में फंस गया। जिसे बाद में पस्सियों को हटाकर निकाला गया। वहीं इस दौरान वहां हुई फिसलन से एक निजी स्कूल की बस फंस गई। जिसे भी कड़ी मशक्कत के बाद निकाल लिया गया। फिलहाल पस्सियों के कारण हुई फिसलन से वहां दिन भर वाहनों की आवाजाही धीमी रही।
विज्ञापन

गत दिवस हुई भारी बारिश से दिलवां में हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए कठुआ के विधायक डॉ. भारत भूषण ने गांव का दौरा किया। जहां लोगों ने बारिश के बाद डोल खड्ड के बहाव से गांव के स्कूल को हुए नुकसान की जानकारी देकर तुरंत उसरी मरम्मत कराए जाने की मांग की। लोगों का कहना था कि खड्ड के साथ सटे स्कूल की चहारदीवारी के गिरने के बाद वहां पढ़ने वाले बच्चे असुरक्षित हो गए हैं। लिहाजा इसकी तुरंत मरम्मत कराए जाने की जरूरत है। विघायक ने लोगों को आश्वासन दिया कि वह इस बारे में विभाग के अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed