{"_id":"6226560c1641e3649c4dfe8d","slug":"start-road-construction-before-31st-march-kathua-news-jmu2552697131","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 मार्च से पहले सड़क निर्माण शुरू करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क का निर्माण शुरू करने की मांग को लेकर डीसी कार्यालय परिसर में नारेबाजी करते हटली क्षेत्र के ल
- फोटो : KATHUA
Link Copied
कठुआ। वर्षों से खस्ताहाल सड़क पर जान जोखिम में डाल रहे आवागमन कर रहे हटली क्षेत्र के लोगों के सब्र का बांध अब टूट गया है। उन्होंने सड़क का निर्माण 31 मार्च से पूर्व शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। सोमवार को डीसी कार्यालय पहुंचे क्षेत्र के लोगों ने एडीसी कठुआ अतुल गुप्ता और जिला विकास परिषद के चेयरमैन महान सिंह से मिलकर सड़क बनाने की मांग की।
विज्ञापन
ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे हटली गांव के सरपंच भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2017 में डोल खड्ड से गुनी गांव तक 17 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए जेकेपीसीसी द्वारा कार्रवाई शुरू की गई थी। इस दौरान विस्तारीकरण की प्रक्रिया के तहत 36 करोड़ से बनने वाली सड़क को बनाने के बजाय सिर्फ बर्बाद किया गया। क्योंकि जहां पर थोड़ी बहुत सड़क थी उसे भी नई बनाने के नाम पर खोद दिया गया। हालत यह है कि इलाके की 9 पंचायतों के लोगों के लिए पिछले 5 सालों से गड्ढे में तब्दील सड़क से मजबूरी में आवागमन कर रहे हें। बारिश के दिनों में इस मार्ग से लोगों का गुजरना एकदम मुश्किल हो जाता है। ऐसी अवस्था में कई बार मरीजों को बहुत परेशानी झेलना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस समस्या के बाबत दर्जनों बार प्रशासन के साथ-साथ सांसद और विधायक तक को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन के सिवा और कुछ नहीं मिला है। आज भी इलाके के लोगों को एडीसी ने बताया है कि सड़क का निर्माण कार्य पूरा करने में अक्षम रहने वाले ठेकेदार के ठेके को निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा नए ठेके को जारी करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। जो 31 मार्च से पूर्व पूरी कर ली जाएगी और उसके साथ ही सड़क का निर्माण शुरू हो जाएगा। सरपंच ने चेतावनी दी कि अगर इस बार भी उनके साथ किसी तरह का छल किया जाता है, तो 31 मार्च के बाद वह लोग इसके खिलाफ डीसी कार्यालय में आकर धरना लगाकर बैठ जाएंगे। इस मौके पर संजीव कुमार, हुकुम चंद, जगदीश सिंह, रोमेश सिंह, बलबीर सिंह, देस राज, प्रेम सिंह, ध्यान सिंह, अर्जुन सिंह, दीक्षित शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।