फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Staff will not be able to do as they please in GMC, parking rules are strictly enforced

Kathua News: जीएमसी में नहीं चलेगी स्टाफ की मनमर्जी, सख्ती से लागू हुआ पार्किग नियम

Thu, 15 May 2025 01:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 15 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Staff will not be able to do as they please in GMC, parking rules are strictly enforced
पार्किंग को नियंत्रित करने के लिए जीएमसी कठुआ में लगाए गए बैरियर। संवाद - फोटो : kathua
- परिसर में जहां-तहां होने वाली पार्किंग से निपटने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने लिया फैसला
विज्ञापन

- गंभीर रूप से बीमार मरीजों को लाने वाले वाहन को ही मिलेगा इमरजेंसी ब्लॉक में प्रवेश

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जीएमसी कठुआ में पार्किंग को लेकर अब स्टाफ की मनमर्जी नहीं चलेगी। इसके लिए अस्पताल में पार्किंग के नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए नई व्यवस्था शुरू कर दी है। इससे अब स्टाफ के कर्मचारियों को चिह्नित पार्किग में अपने वाहनों को पार्क करना पड़ रहा है।
दरअसल जिले के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान में पार्किंग के जंजाल से मुक्ति के लिए तीन महीने पहले पार्किंग की व्यवस्था शुरू की गई थी, जहां आम आगंतुकों के लिए पेड पार्किंग के अलावा अस्पताल के डॉक्टरों व स्टाफ के लिए अलग से पार्किंग की व्यवस्था की गई थी। मगर इस दौरान कई स्वास्थ्य कर्मी नियमों को ताक पर रखकर अपने-अपने ब्लॉक के पास ही वाहनों को खड़े करते थे। ऐसे में जहां तहां होने वाली पार्किंग अव्यवस्था का कारण बन रही थी। इसे देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने पार्किंग व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अहम फैसला लिया है, जिसमें अब सभी तरह के वाहनों के लिए सुनिश्चित किए पार्किंग स्थल पर ही व्यवस्था शुरू की गई है। अब डॉक्टर्स, स्टाफ और एंबुलेंस के लिए निर्धारित पार्किंग स्थल चिह्नित किए गए हैं। हालांकि, इमरजेंसी ब्लॉक तक मरीजों के वाहनों के जाने की पूर्व की व्यवस्था यथावत रखी जाएगी।
विज्ञापन

----------------------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पार्किंग नियम आम लोगों के लिए पहले ही तय हैं, जो स्टाफ पर भी लागू हैं। लेकिन अब डॉक्टर्स, अस्पताल स्टाफ और एंबुलेंस को भी निर्धारित स्थानों पर ही पार्किंग करने का निर्देश दिया गया है। पार्किंग स्थल चिह्नित अस्पताल के भीतर विभिन्न विभागों के अनुसार चिह्नित कर दिया है, ताकि अनावश्यक भीड़भाड़ से बचा जा सके। पार्किंग नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

डॉ. सुरिंदर कुमार अत्री, प्रधानाचार्य, जीएमसी कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed