फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   SSP Traffic Rural Jammu Zone Reached Kathua

Kathua News: एसएसपी ट्रैफिक ने यातायात व्यवस्था का लिया जायजा

विज्ञापन
SSP Traffic Rural Jammu Zone Reached Kathua
शहर में यातायात नियमों का पालन न करने वालों को समझाते एसएसपी ट्रैफिक रूरल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसएसपी ट्रैफिक (ग्रामीण) जम्मू गिरधारी लाल शर्मा ने शुक्रवार को शहर का दौरा किया। सबसे व्यस्त रहने वाले शहीदी चौक से मुखर्जी चौक तक का उन्होंने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को जागरूक किया। स्थानीय लोगों ने भी उन्हें अपनी समस्या सुनाई।
मुखर्जी चौक में पहुंचे एसएसपी ट्रैफिक के समक्ष स्थानीय दुकानदारों ने शहर के सबसे व्यस्त रहने वाले बाजार में बेतरतीब पार्क वाहनों और लगने वाले यात्री वाहनों से आने वाली परेशानी साझा करते हुए कहा कि आज उनके दौरे के कारण बाजार में अव्यवस्था का आलम नहीं दिख रहा है लेकिन आम दिनों में कई बार स्थिति ऐसी हो जाती है कि पैदल भी सड़क को पार करना मुश्किल हो जाता है। लिहाजा इसके समाधान की ओर ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन

वहीं, एसएसपी ट्रैफिक ने कहा कि यहां पर जो भी समस्या है उसका समाधान किया जाएगा। इसके अलावा वह खुद समय-समय पर कठुआ का दौरा कर व्यवस्था का जाएजा लेंगे। एसएसपी ने कहा कि कठुआ में पहले दौरे के दौरान पार्किंग का अभाव एक बड़ी समस्या सामने आई है। जल्द ही वह इसके लिए प्रशासन से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed