फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   SSP Kathua Gave Orders to incharges of Police Stations

Kathua News: जांच अधिकारियों व मुंशियों को खुद सीसीटीएनएस डाटा दर्ज करने की दी हिदायत

विज्ञापन
SSP Kathua Gave Orders to incharges of Police Stations
सीसीटीएनएस का जायजा लेने पहुंचे एसएसपी  व अन्य
-एसएसपी ने लखनपुर थाना में स्थापित सीसीटीएनएस लैब का किया निरीक्षण
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शोभित सक्सेना की ओर से लखनपुर थाने में स्थापित अपराध और आपराधिक ट्रैकिंग नेटवर्क और सिस्टम (सीसीटीएनएस) लैब का निरीक्षण किया गया। उन्होंने जांच अधिकारियों और मुंशियों को सीसीटीएनएस ऑपरेटरों पर निर्भर रहने के बजाय खुद डेटा दर्ज करने करने की हिदायत दी।
एसएसपी ने डेटा फीडिंग प्रक्रिया का गहन निरीक्षण किया गया। सोमवार को लखनपुर स्थित पुलिस की ओर से स्थापित लैब निरीक्षण करने पहुंचे सक्सेना ने जोर देकर कहा कि डिजिटल पुलिसिंग ही भविष्य का रास्ता है, जो कानून प्रवर्तन को आधुनिक बनाने के लिए भारत सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप है। उन्होंने आईओ और कर्मचारियों से विस्तार से बातचीत की। कहा कि उन्हें सीसीटीएनएस, ई-साक्ष्य और ई-समन पर ध्यान केंद्रित करने और आईसीजेएस के साथ-साथ आईटीएसएसओ (सूचना प्रौद्योगिकी और सेवा समर्थन संगठन), एनडीएसओ (राष्ट्रीय डेटा साझाकरण और संचालन) के व्यापक उपयोग करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सक्सेना ने अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए व्यक्तिगत रूप से सीसीटीएनएस में केस का विवरण दर्ज करने का भी निर्देश दिया। इस मौके पर जिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल चाढ़क, उपनिरीक्षक डीएआर रितेश संब्याल और इंस्पेक्टर त्रिभवन खजूरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



---------------------------------------------------
क्या है सीसीटीएनएस


अपराध और अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क और सिस्टम (सीसीटीएनएस)-एक केंद्रीकृत ऑनलाइन प्लेटफार्म है। जो पूरे भारत में पुलिस स्टेशनों को एक-दूसरे के साथ जोड़ता है। इसका उद्देश्य नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करना है। इस मुहिम के तहत सभी पुलिस थाने एक दूसरे के साथ और पुलिस मुख्यालय के साथ सूचना और डेटा साझा कर सकते है। जिसमें अपराध और उससे जुड़े लोगों का हर तरह की जानकारी उपलब्ध की जा सकती है और उसका विश्लेषण किया जा सकता है। इस पोर्टल के माध्यम से देश का नागरिक अपनी शिकायतों को ट्रैक करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed