{"_id":"6566469ca7e17959390833af","slug":"sports-news-kathua-news-c-309-1-sjam1002-408-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: श्री संत, राहुल शर्मा और हरभजन सिंह ने मां के चरणों में लगाई हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: श्री संत, राहुल शर्मा और हरभजन सिंह ने मां के चरणों में लगाई हाजिरी
विज्ञापन
कटड़ा। सोमवार से जम्मू में चल रहे लीजेंड प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में भाग लेने पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सदस्य श्री संत, राहुल शर्मा और हरभजन सिंह ने मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाकर अपनी अपनी टीम की सफलता की कामना की। क्रिकेटर श्री संत और राहुल शर्मा मंगलवार सुबह कटड़ा पहुंचे और हेलीकॉप्टर में मां वैष्णो देवी के दिव्य दर्शनों को लेकर भवन की ओर रवाना हुए। वहीं दिग्गज क्रिकेटर हरभजन सिंह मां वैष्णो देवी के नए ताराकोट मार्ग से कार में सवार होकर भवन के लिए रवाना हुए। तीनों क्रिकेटर मां वैष्णो के दिव्य दर्शन करने के बाद दोपहर धर्मनगरी कटड़ा वापस आकर जम्मू के लिए रवाना हो गए। इसी बीच पत्रकारों से बात करते हुए हरभजन सिंह, श्रीसंत व राहुल शर्मा आदि ने बताया कि कई वर्षों के बाद जम्मू में क्रिकेट खेलना बहुत ही आनंदमय रहा है। जम्मू कश्मीर के बदलते परिदृश्य को लेकर इन दिग्गज क्रिकेटरों ने कहा कि उम्मीद है कि आने वाले समय में एक बार फिर जम्मू कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय मैच होंगे। ऐसे आयोजनों से एक ओर जहां स्थानीय लोगों को उम्दा क्रिकेट देखने को मिलेगी तो दूसरी ओर जम्मू कश्मीर के युवा खेलों में विशेष कर क्रिकेट में तेजी से आगे बढ़कर चमकते सितारे बनेंगे। वहीं विश्व कप क्रिकेट में भारतीय टीम की फाइनल में पराजय को लेकर हरभजन सिंह ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि भारतीय क्रिकेट टीम विश्व की सबसे उम्दा टीम है लेकिन हर टीम का कोई दिन होता है। शायद हमारी टीम का दिन अच्छा नहीं था और मैदान में दो शेरों के मुकाबले में एक ही जीतता है। गौरतलब है कि की हरभजन सिंह जम्मू में जारी लीजेंड प्रीमियर लीग में मणिपाल टाइगर्स की टीम की ओर से खेलने आए थे। हालांकि इस टीम को पराजय झेलनी पड़ी। वही श्रीसंत गुजरात जायंट्स टीम के सदस्य हैं।
सभी दिग्गज क्रिकेटरों का स्पोर्ट्स क्लब कटड़ा के सदस्यों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
कटड़ा। लीजेंड् प्रीमियर लीग में भाग लेने आए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सदस्य व दिग्गज क्रिकेटर हेमांग बदानी, प्रवीण तांबे, वेणुगोपाल राव, हरीशकश देओ आदि ने मंगलवार को मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाकर अपनी अपनी टीमों की सफलता की कामना की।
सुबह मां वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए धर्मनगरी कटड़ा पहुंचे इन सभी दिग्गज क्रिकेटरों का स्पोर्ट्स क्लब कटड़ा के सदस्यों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं सुबह करीब 10 बजे यह सभी पूर्व क्रिकेटर कटड़ा पहुंसे। उसके बाद हेलीकॉप्टर में सवार होकर मां वैष्णो देवी भवन पहुंचे और मां वैष्णो देवी की प्राकृतिक पिंडियों के दर्शन करने के बाद दोपहर हेलीकॉप्टर से वापस कटड़ा पहुंचे। यहां स्पोर्ट्स क्लब कटड़ा के अध्यक्ष पूर्व रणजी खिलाड़ी भारत भूषण सदोत्रा, वरिष्ठ उप प्रधान रवि नाग, महासचिव अरुण शर्मा, सदस्य रमेश चन्याल, बृजमोहन, राशिद राही, शुभम शर्मा, अभिषेक शर्मा, राकेश शर्मा, नीरज पंडित आदि ने उन्हें मां वैष्णो देवी का चित्र देकर सम्मानित किया। दिग्गज क्रिकेटरों ने कहा कि जम्मू कश्मीर के हालात बहुत ही बेहतर हुए हैं और उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यहां अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजित होंगे।