{"_id":"6001ec548ebc3e32f33c9a0a","slug":"sports-kathua-news-jmu2270433138","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठुआ-11 की टीम ने 100 रन से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठुआ-11 की टीम ने 100 रन से जीता मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर के नाज मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को कठुआ-11 और यूनिवर्सिटी-11 टीम के बीच मैच हुआ। इस दौरान यूनिवर्सिटी-11 के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया और कठुआ-11 की टीम को बल्लेबाजी करने को कहा। निर्धारित 18 ओवर के मैच में कठुआ-11 की टीम के बल्लेबाजों ने तीन विकेट गंवाकर 211 रन बनाए। कठुआ-11 के बल्लेबाज सनम और सिद्धार्थ ने 50-50 रन का योगदान दिया। वहीं बल्लेबाज मुजम्मिल ने 30 गेंदों पर 46 रन बनाए।
यूनिवर्सिटी-11 के गेंदबाज अब्दुल ने दो और गुलजार ने एक विकेट चटकाए। 212 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूनिवर्सिटी-11 की टीम के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके और टीम 15 ओवर में 111 रन बनाकर ढेर हो गई। कठुआ-11 की टीम ने 100 रन से मैच जीतकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। यूनिवर्सिटी-11 के बल्लेबाज अमीन ने 16 और साहत ने 26 रन बनाए। कठुआ-11 के गेंदबाज विशाल ने सात विकेट हासिल किए और मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच सम्मानित किया गया। आयोजक सौरभ, अभिषेक, अनिल और अरुण ने कहा कि शनिवार को भी प्रतियोगिता जारी रहेगी।