{"_id":"5f8600498ebc3e9bad3213c5","slug":"sports-kathua-news-jmu2207272188","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पुलिस लाइन में कठुआ प्रीमियर लीग में भिड़ेंगी 20 टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पुलिस लाइन में कठुआ प्रीमियर लीग में भिड़ेंगी 20 टीमें
जिला पुलिस लाइन में कठुआ प्रीमियर लीग का शुभारंभ करते आईजीपी मुकेश सिंह।
- फोटो : KATHUA
Link Copied
कठुआ। कोरोना संकट के कारण जिले में ठप पड़ीं खेल गतिविधियां फिर से शुरू हो गई हैं। मंगलवार को जिला पुलिस लाइन के मैदान में कठुआ प्रीमियर लीग का आगाज हो गया है। क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन एसएसपी-11 और कठुआ-11 के बीच प्रदर्शनी मैच के तौर खेला गया। इसका शुभारंभ पुलिस महानिरीक्षक मुकेश सिंह ने जिला उपायुक्त ओम प्रकाश भगत और एसएसपी डॉक्टर शैलेंद्र कुमार मिश्रा के साथ मिलकर किया।
विज्ञापन
पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि खेल गतिविधियां हमारे शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बहुत जरूरी है। इस प्रतियोगिता के दौरान खेले गए मैंचों से युवा नशे जैसी बुराइयों से भी दूर होंगे, जो कि एक सामाजिक बुराई है। इन खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों में आपसी सामंजस्य से बढ़ेगा। जो कि इस तरह की खेल प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य है। वहीं, एसएससी कठुआ डॉ. शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 20 टीमें भाग ले रही हैं। नॉकआउट के आधार पर होने वाली इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को 25 हजार नगद के साथ ट्राफी, जबकि उपविजेता टीम को 15000 नकद इनाम के साथ स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा भी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाजों, गेंदबाजों के साथ-साथ मैन आफ द सीरीज, बेस्ट कैच, और बेस्ट फील्डर को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।