{"_id":"61ce01183b3e4b752973fc0b","slug":"spj-gurgaon-beat-gsi-kashmir-by-7-wickets-kathua-news-jmu250912680","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपीजे गुड़गांव ने जीएसआई कश्मीर को 7 विकेट से रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपीजे गुड़गांव ने जीएसआई कश्मीर को 7 विकेट से रौंदा
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी पुलिस मॉटियर्स क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच में भाग लेते खिलाड़ी। सं?
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी 10वीं पुलिस शहीद मार्टियर्स नॉर्थ जोन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के 12वें दिन ग्रुप-डी की एसपीजे गुड़गांव और जीएसआई कश्मीर के बीच मैच खेला गया। जिसमें एसपीजे गुड़गांव की टीम ने जीत हासिल की है। वीरवार को खेले गए एक मात्र मैच में टॉस जीत कर एसपीजे गुड़गांव की टीम ने गेंदबाजी का निर्णय लिया।
कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए टीम के गेंदबाजों से जहां अपनी धारदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम जीएसआई कश्मीर के बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाना शुरू किया। वहीं क्षेत्ररक्षकों ने भी मैदान में फुर्ती दिखाते हुए बल्लेबाजों को बांध दिया। जिसके चलते जीएसआई कश्मीर की टीम 18.5 ओवरों में सभी विकेट गवांकर केवल 90 रन ही बना सकी। हालांकि इस दौरान टीम के मुख्य शिव दत्त ने 18 गेंदों में 03 चौकों के साथ 23 रन और गौरव ने 25 गेंदों में 02 चौकों के साथ 22 रन बनाकर टीम को कुछ हद तक संभालने का प्रयास किया लेकिन अन्य बल्लेबाजों की असफलता के कारण टीम बड़ा स्कोर करने से चूक गई। छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए एसपीजे गुड़गांव की टीम के बल्लेबाजों ने बिना किसी दबाव के खेलते हुए महज 13 ओवर में 03 विकेट के नुकसान पर 91 रन बनाकर 07 विकेट से जीत हासिल कर ली। इस पारी के दौरान टीम के शीर्ष बल्लेबाज अंकुश नागर रहे। जिन्होंने 22 गेंदों में 04 चौकों, 02 छक्कों के साथ सबसे अधिक 42 रन की पारी खेली और शिवम सिंह ने 31 गेंदों में 23 रन बनाए। अंकुश नागर को 42 रन बनाने और 03 ओवर की गेंदबाजी के दौरान 19 रन देकर 05 मुख्य विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
आयोजकों ने बताया कि शुक्रवार को अंतिम लीग मुकाबला हरियाणा क्रिकेट अकादमी दासा बॉर्डर और एसपीजी गुडगांव के बीच खेला जाएगा। इसके साथ ही ग्रुप बी से क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने वाली 2 टीमों के नाम भी सामने आ जाएंगे और 2 जनवरी से मैदान पर प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में अपनी जगह कर चुकी 8 टीमों के बीच मुकाबले शुरू होंगे।