फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Special Lok Adalat Organised

Kathua News: विशेष लोक अदालत में 426 मामलों का निपटारा, 2.72 लाख राशि अर्जित की

विज्ञापन
Special Lok Adalat Organised
- बिलावर, बसोहली, महानपुर सहित कठुआ अदालत में हुई केसों पर सुनवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर एक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें कुल 426 मामलों को सौहार्दपूर्ण तरीके से निपटाया गया। वहीं, कुल 2.72 लाख रुपये की राशि अर्जित की गई। मामलों को निपटाने के लिए जिला न्यायालय में दो बेंचों का गठन किया गया था, जबकि एक-एक बेंच महानपुर, बिलावर और बसोहली में गठित किया गया।
जिला न्यायालय में गठित दो बेंचों में एक पर जिला सत्र न्यायाधीश जतिंद्र सिंह जमवाल और अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश प्रवीण पंडोह ने मामलों की सुनवाई की। जबकि दूसरी बेंच पर विशेष मोबाइल मजिस्ट्रेट अमनदीप कौर और जिला मोबाइल मजिस्ट्रेट नीना ठाकुर ने मामले निपटाए। वहीं, बिलावर कोर्ट में अतिरिक्त विशेष मोबाइल मजिस्ट्रेट पूनम गुप्ता और मुंसिफ प्रशांत कुमार ने, बसोहली में भानु भसीन और अधिवक्ता शुभ कुमार और महानपुर में मुंसिफ न्यायाधीश कंगना गुप्ता ने विशेष लोक अदालतों के मामलों में सुनवाई की।
विज्ञापन

विशेष लोक अदालत का आयोजन जिला विधिक प्राधिकरण सचिव कामिया सिंह अंडोत्रा की ओर से और जिला सत्र न्यायाधीश जतिंद्र सिंह जमवाल के मार्गदर्शन में आयोजित की गई थी। जिसमें कुल 426 मामलों लिया गया और सभी मामलों को सौहार्दपूर्ण तरीके से निपटारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed