फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Somewhere the final farewell was given with tears and somewhere eyes were seen praying for the safety of loved ones

Kathua News: कहीं आंसुओं से दी अंतिम विदाई तो कहीं अपनों की सलामती की दुआ मांगती दिखी निगाहें

Sun, 17 Aug 2025 01:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 17 Aug 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Somewhere the final farewell was given with tears and somewhere eyes were seen praying for the safety of loved ones
उधमपुर। किश्तवाड़ के चशोती गांव में मां चंडी माता की मचैल यात्रा के दौरान बादल फटने से आई प्राकृतिक आपदा से उधमपुर जिला भी अछूता नहीं रहा। कहीं पर अंतिम संस्कार के दौरान अपनों को खोने के कारण आंखों से आंसू झलक रहे थे तो कहीं पर लापता अपनों की सलामती की दुआ मांगती निगाहें दरवाजों पर टकटकी लगाए नजर आईं।
विज्ञापन

इस आपदा में प्राथमिकी जांच में जिले के सात लोगों ने अपनी जान गंवा दी जबकि 16 से अधिक लोग आपदा के शिकार हुए जिनमें से कुछ का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है जबकि कुछ अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

साढ़े छह घंटे मलबे तले दबे रहे
किश्तवाड़ के चशोती आपदा में पीड़ित अमनदीप सिंह पुत्र जोगिंद्र सिंह निवासी बदोल रामनगर जो मौजूदा समय में उधमपुर के शिव नगर इलाके में रह रहा है, का उपचार उधमपुर के सैन्य अस्पताल में चल रहा है। जिला चीफ प्लानिंग आफिसर उत्तम सिंह अस्पताल में घायलों से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान अमनदीप ने आपबीती में बताया कि आपदा के वक्त वो और उसका भाई एक दुकान से पकौड़े ले रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग वहां भागते हुए आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले तो उन्हें सब कुछ सामान्य लगा लेकिन जैसे ही उन्हें कुछ समझ आया कि बादल फटा है तो तब तक बहुत देर हो गई थी। कुछ ही क्षण में वो मलबे के नीचे दब गए लेकिन फिर भी वो मलबे के नीचे थोड़ी सी जगह खाली होने की वजह से सांस ले पा रहे थे। इसके बाद उन्होंने चिल्लाकर मदद मांगी। लगभग 12 बजे वो मलबे में दबे थे। उनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था वो भी जिंदा था। जैसे-जैसे राहत टीमें आती गईं उन्हें सहारा मिलता रहा और लगभग साढ़े छह बजे उन्हें मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला गया।
छह माह पहले हुई थी शादी, मां के साथ हुई आपदा में लापता
उधमपुर के जखैनी की रहने वाले रूबी और उसकी माता तारो दवी मां चंडी के दर्शन के लिए मचैल गई हुई थीं लेकिन चशोती आपदा के बाद से दोनों दो दिन से लापता हैं। बताया जा रह है कि रूबी की छह माह पूर्व पंजाब में शादी हुई थी। कुछ दिन पहले उसका पति खुद रूबी को मायके छोड़ने आया था लेकिन लापता होने की खबर मिलने पर फिर लौट गया। परिवार के सदस्य उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं। रूबी के पिता ने बताया कि 14 लोग बच्चों के साथ मचैल गए थे। शुक्रवार को बड़ी बेटी का फोन आया कि मैं गुलाबगढ़ पहुंच चुकी हूं लेकिन मां तारो देवी और छोटी बहन रूबी लापता है।
देवरानी और जेठानी का एक साथ हुआ संस्कार
इसके अलावा उधमपुर के ही चोपड़ा शाप इलाके की रहने वाली एक ही परिवार दो बहुओं भी इस आपदा की भेंट चढ़ गईं। हालांकि दोनों के शवों को परिजनों के हवाले कर दिया गया था। शनिवार को दोनों का एक साथ देविका घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इसमें भारी संख्या में आसपास के लोग भी पहुंचे थे। मृतकों में दीपा अग्रवाल पत्नी संदीप अग्रवाल और अनिता अग्रवाल पत्नी अशोक अग्रवाल शामिल हैं। अशोक अग्रवाल का उपचार चल रहा है। संदीप और अशोक दोनों सगे भाई हैं जिन्होंने आपदा में अपनी पत्नियों को गंवा दिया।

आखिरी समय में भी थामे रखा मदद के लिए हाथ
चोपड़ा शाप चक्क के ही रहने वाले लगभग 57 वर्षीय राज कुमार शर्मा भी चशोती आपदा में अपनी जान गंवा बैठे। इनका शनिवार को अंतिम संस्कार किया गया। बताया जा रहा है कि वो अपनी पत्नी व अन्य साथियों के साथ मचैल माता के दर्शन के लिए गए थे। आपदा के समय पत्नी तो बचाने के साथ ही राज कुमार किसी की जान बचाते हुए खुद आपदा की भेंट चढ़ गए। जब उन्हें मलबे से बाहर निकाला गया तो मृत अवस्था में भी मददगार के रूप में उन्होंने अन्य साथी का हाथ थाम रखा था।
इन्होंने गंवाई जान
1. दीपा अग्रवाल पत्नी संदीप अग्रवाल निवासी चोपड़ा शाप, उधमपुर
2. अनीता अग्रवाल पत्नी अशोक अग्रवाल निवासी चोपड़ा शाप, उधमपुर
3. मिनाक्षी पुत्री बलबीर सिंह निवासी पंचैरी
4. रमेश कुमार पिता शुभम निवासी दंदयाल, उधमपुर
5. सुनील कुमार पुत्र पुरषाेत्तम दास निवासी रामनगर
6. राज कुमार शर्मा (57) निवासी घड़ी उधमपुर
7. उत्तम चंद निवासी रामनगर
लापता व घायलों की सूची
1. अनमोल शर्मा पुत्र शाम लाल निवासी बडाली
2. तारो देवी (40) पत्नी शंकर, निवासी जखैनी उधमपुर
3. रूबी देवी (20) पुत्री शंकर, निवासी जखैनी उधमपुर
4. राजेश कुमार (27) पुत्र बोध राज निवासी सीन ब्राह्मणा चंघ कोठी, उधमपुर
5. अंजना (23) पत्नी राजेश कुमार क निवासी सीन ब्राह्मणा चंघ कोठी, उधमपुर
6. मखनी देवी पत्नी सुदेश कुमार निवासी मजालता
7. राजकुमार शर्मा पुत्र ओम प्रकाश शर्मा निवासी उधमपुर
8. रमेश कुमार निवासी उधमपुर
9. रोहित शर्मा पुत्र लेख राज निवासी उधमपुर
10. साहिल शर्मा पुत्र देव राज निवासी उधमपुर
11. पंकज शर्मा पुत्र मोहन लाल निवासी उधमपुर
12. सुभाष चंद्र निवासी उधमपुर
13. सुनील कुमार पुत्र पुरषोत्तम दास निवासी रामनगर
14. अमन दीप सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी बदोल, रामनगर, मौजूदा पता शिव नगर उधमपुर
15. मखना देवी पत्नी उत्तम चंद निवासी रामनगर
16. अंजलि शर्मा पुत्री उत्तम चंद निवासी रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed