{"_id":"600335cb8ebc3e2e3e49ce55","slug":"solar-light-kathua-news-jmu227045660","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों, अध्यापकों को दिए सोलर लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों, अध्यापकों को दिए सोलर लाइट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संत बाल योगेश्वर भारतीय विद्या मंदिर डडवाड़ा में सोलर लाइट वितरण समारोह हुआ। इसमें कई लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित और सरस्वती वंदना से हुई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए विद्यालय अहम भूमिका निभा रहा। मुख्य अतिथि जिला विकास परिषद बिलावर के सदस्य विक्रम सिंह मौजूद रहे।
मुख्य वक्ता भारतीय शिक्षा समिति के संगठन मंत्री प्रदीप कुमार के साथ-साथ ज्योतिष आचार्य शिव प्रसाद रैना ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय संस्कृत और संस्कारी विद्यालय के रूप में विकसित हुआ है। इस मौके पर जिला विकास परिषद के सदस्य ने कहा कि यह विद्यालय निरंतर प्रगति की तरफ अग्रसर हो रहा है।
इस मौके पर विद्यार्थियों के साथ-साथ विद्यालय में काम कर रहे अध्यापकों और अन्य कर्मचारियों में 93 सोलर लाइट का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय समिति के कोषाध्यक्ष चंद्र भूषण ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथि गणों और अन्य कई लोगों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य सविता शर्मा, विद्यार्थियों के अभिभावकों सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद