फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Six Trucks Full of Wood Seized By Police

Kathua News: छह ट्रकों में पंजाब ले जा रही लकड़ी जब्त

विज्ञापन
Six Trucks Full of Wood Seized By Police
कोटपुन्नू में पकड़े गए अवैध लकड़ी से भरे वाहन। - संवाद।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हीरानगर। राजबाग थाना के अंतर्गत पड़ते कोटपुन्नू इलाके में पुलिस ने लकड़ी तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए छह ट्रकों में पंजाब ले जाई जा रही लकड़ी को जब्त कर लिया। जानकारी के अनुसार पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने इन गाड़ियों को पकड़ा और कोटपुन्नू चौकी के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार नाके के दौरान जब वाहनों को जांच के लिए रोका गया तो इनके चालकों के पास कोई भी वैध दस्तावेज नहीं थे। इसके बाद पुलिस टीम ने सभी वाहनों को जब्त कर लिया। राजबाग थाने में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। सूत्रों की मानें तो हाल ही में खैर के पेड़ों की कटाई की अनुमति मिलने पर लकड़ी चोर भी पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन

जहां एक तरफ लकड़ी कटाई के ठेकेदार अपना काम कर रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ लकड़ी चोर अपना काम समेटने में लगे हुए थे जिसका भंडाफोड़ कोटपुन्नू में हुआ है। वहीं क्षेत्र के लोगों ने बताया कि रात के समय इलाके से लकड़ी के कई वाहन गुजरते हैं। पंजाब में लकड़ी तस्करी के दौरान तस्कर अपनी गाड़ियों के आगे खुद वाहन लेकर चलते हैं और लकड़ी से भरे वाहनों के चालको से संपर्क साध कर सीमा को पार करते हैं। इलाके में वन विभाग और वन सुरक्षा फोर्स की चेकपोस्टें भी सफेद हाथी बनकर रह गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed