फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Signature Campaign Against Smart Meters Continue At third Day

Kathua News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ तीसरे दिन भी जारी रहा हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
Signature Campaign Against Smart Meters Continue At third Day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। शहर में स्मार्ट मीटर के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान का क्रम तीसरे दिन भी जारी रहा। यूनाइटेड फ्रंट स्मार्ट मीटर एक्शन कमेटी की ओर से शहर के कालीबड़ी चौक में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। लोगों ने हस्ताक्षर के माध्यम से स्मार्ट मीटर के खिलाफ चलाए जाने वाले अभियान को अपना समर्थन दिया।

इस मौके पर आंबेडकरी सेना मूल निवासी के प्रधान प्रदीप आंबेडकरी ने बताया कि स्मार्ट मीटर के खिलाफ शुरू किया गया हस्ताक्षर अभियान लगातार जारी है। अब तक चार हजार से ज्यादा लोगों ने अपने हस्ताक्षर के माध्यम से उनके अभियान काे जायज करार दिया है। वहीं, इसके साथ ही वह प्रतिदिन मोहल्ले-मोहल्ले में सभाएं कर रहे हैं। वहीं जनजागृति मंच के सुरेश कुमार ने कहा कि मौजूदा समय में पूंजीपतियों का समर्थन करने वाली सरकार इन स्मार्ट मीटरों के माध्यम से गरीब को लूटने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने स्मार्ट मीटर के खिलाफ लड़ी जाने वाली लड़ाई में लोगों से समर्थन मांगते हुए कहा कि अगर हम अभी नही जागे तो आने वाले दिनों में हमें पछताना पड़ सकता है। क्योंकि बडे़ पैमाने पर होने वाले विरोध के बावजूद शासन और प्रशासन के रुख अभी लोगों के पक्ष में नही है। लिहाजा हमें इन स्मार्ट मीटरों को लगाने के काम को बंद करवाने के लिए सड़क पर उतरना ही होगा। इसके लिए सभी तैयार रहें। इस मौके पर एसएसएफ के सन्नी डोगरा, अर्जुन कुमार, बलबीर कुमार आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed