{"_id":"60da1a418ebc3ecccc2901c8","slug":"short-circuit-kathua-news-jmu2383345116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में हुआ शॉर्ट सर्किट, लोगों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में हुआ शॉर्ट सर्किट, लोगों में मचा हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसोहली। बस अड्डे वार्ड 11 में स्थित जम्मू कश्मीर बैंक में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब दोपहर बाद करीब तीन बजे अचानक बैंक में शॉर्ट सर्किट हो गया। बैंक के मेन केबल में जोरदार स्पार्किंग व हल्के धमाके की आवाजों से वहां उपस्थित लोगों में अशांति फैल गई। हालांकि, किसी व्यक्ति को शारीरिक रूप से कोई नुकसान नहीं हुआ।
इस घटना की जानकारी बैंक कर्मियों को तब हुई जब स्पार्किंग की आवाजें बेहद जोर से आने लगीं। बैंक की मेन केबल से धुआं उठते देख बैंक अधिकारी व कर्मी घबरा गए, जिससे भगदड़ मच गई। हालांकि, बैंकों के भीतर लगे सभी उपकरण सुरक्षित हैं। घटना के समय बैंक में मौजूद सभी लोगों को बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।
जम्मू कश्मीर बैंक के साथ लगती दुकान पर मौजूद समाजसेवी संजय राजदान, राहुल कपूर ने बैंक से करीब 20 फुट दूरी पर बिजली के ट्रांसफार्मर के साथ सटे मेन जंपर को बंद किया। जल्दबाजी में संजय कटीली तारों पर से गुजर गए, जिससे उन्हें मामूली चोटें आईं। जानकारी मिलने के बाद बिजली विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जांच करने के बाद उन्होंने बताया कि बैंक को बिजली कनेक्शन देने वाली मेन केबल को नुकसान पहुंचा है।