{"_id":"614635ac8ebc3e35fb334a3c","slug":"shivsena-kathua-news-jmu2439444148","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता वैष्णो देवी के स्थान का राजनैतिक लाभ लेने की की आलोचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता वैष्णो देवी के स्थान का राजनैतिक लाभ लेने की की आलोचना
पत्रकारों से कठुआ में बात करते शिवसेना डोगरा फ्रंट के अशोक गुप्ता, संवाद।
- फोटो : KATHUA
Link Copied
कठुआ। शिवसेना जम्मू कश्मीर व डोगरा फ्रंट के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने माता वैष्णो देवी स्थान का राजनैतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किए जाने पर कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि माता के पवित्र स्थान का अपने लाभ के लिए इस्तेमाल किया जाना किसी भी राजनैतिक दल को शोभा नहीं देता है।
विज्ञापन
उन्होंने बिना किसी दल का नाम लिए कहा कि लोगों के बीच अपनी पैठ बनाने के लिए कोई भी माता का दर्शन करने के लिए पार्टियों का झंडा लेकर चला जाता है। दर्शन के नाम पर वहां शक्ति प्रदर्शन किया जा रहा है। यह उचित नहीं है। इसका आने वाले समय में इन दलों को खामियाजा उठाना पड़ेगा। गुप्ता ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी शिवसेना के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश से शारदीय नवरात्र पर माता का दर्शन करने के लिए वहां जाएंगे। जिसमें कुछ समय बाकी है। अगर इस दौरान माता के भवन की पवित्रता को कलंकित करने वाले राजनैतिक दल इसके लिए क्षमा याचना नहीं करते हैं, तो इसके खिलाफ शिवसेना कार्यकर्ता कोई कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।