{"_id":"67cb40bf08e91d88a401dc3b","slug":"shakti-sadan-and-sakhi-niwas-run-from-next-month-in-kathua-kathua-news-c-201-1-knt1008-118051-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: अगले महीने से शक्ति सदन और सखी निवास की मिलेगी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: अगले महीने से शक्ति सदन और सखी निवास की मिलेगी सौगात
विज्ञापन
- बसोहली में तैयार होगा जल क्रीड़ा के लिए राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र
- बजट में कठुआ के हाेम्योपैथी कॉलेज, ड्रग टेस्टिंग लैब को लेकर भी बताई प्राथमिकता
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। कठुआ जिले को उन 11 जिले में शुमार किया गया है जहां सरकार शक्ति सदन और सखी निवास शुरू करने जा रहा है। शक्ति सदन जहां नारी निकेतन की ही तरह व्यथित महिलाओं को सहारा देगा वहीं सखी निवास में कामकाजी महिलाओं, प्रशिक्षुओं और छात्राओं को डाॅरमिटरी की सुविधा मिलने जा रही है।
अप्रैल महीने से जिले में इन्हें सक्रिय करने की योजना है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बजट के दौरान इसकी घोषणा भी की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दोनों ही परियोजनाएं किराये की इमारतों में चलाई जाएंगी। जहां महिलाओं को बेहतरीन सुविधाएं समाज कल्याण विभाग के सहयोग से मिलेंगी।
जिले की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को बजट में तरजीह दी गई है। उत्तर भारत के पहले होम्योपैथी कॉलेज के निर्माण से लेकर जिले में बनकर तैयार हुए ड्रग टेस्टिंग लैब को सक्रिय किए जाने का भरोसा मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दिलाया है। यही नहीं पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही वॉटर स्पोर्ट्स की गतिविधियों को बढ़ावा देने की घोषणा भी बजट में की गई है।
विज्ञापन
केंद्र शासित प्रदेश की पहली सरकार के बजट में मुख्यमंत्री ने कठुआ के होम्योपैथी कॉलेज की इमारत निर्माण में तेजी लाने की घोषणा की है। इसी वर्ष जनवरी में इसका पहला सत्र अस्थाई व्यवस्था के तहत जीएमसी कठुआ में चलाया जा रहा है जबकि स्वास्थ्य सुविधाएं महात्मा गांधी अस्पताल परिसर में चलाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कठुआ में बनकर तैयार हुए अत्याधुनिक ड्रग टेस्टिंग लैब को भी सक्रिय करने की घोषणा की है। अमृत 2.0 परियोजना के तहत कठुआ में चल रही परियोजनाओं को लेकर भी सरकार ने लोगों को बेहतर पेयजल सुविधा और योजना बद्ध विकास का भरोसा दिलाया है।
उधर, खेल क्षेत्र में बसोहली का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने बसोहली के लिए जल क्रीड़ा के लिए राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र की भी घोषणा की है। यहां वॉटर स्पोर्ट्स सेंटर में जल क्रीड़ा के शौकीनों के लिए अत्याधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध करवाने की भी उन्होंने घोषणा की है।