फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Severe heat wave wreaks havoc in Kathua, be cautious in heatwave

Kathua News: जिले में प्रतिदिन बढ़ रही गर्मी, घर से निकलना हो सकता है खतरनाक

Mon, 19 May 2025 12:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 19 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Severe heat wave wreaks havoc in Kathua, be cautious in heatwave
भीषण गर्मी के कारण रविवार दोपहर को शहर में  सूनी पड़ी सावन चक सड़क। संवाद - फोटो : kathua
शहर की सड़कों पर दिन में पसर रहा सन्नाटा, बाजारों में न के बराबर रही चहल-पहल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। कठुआ जिले में प्रतिदिन गर्मी बढ़ रही है। ऐसे में घर से निकलना खतरनाक हो सकता है। रविवार को जिले में अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया है। विभाग ने लू से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है।
सुबह से चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में कैद होने पर मजबूर कर दिया। शहर की सड़कों पर दिन में सन्नाटा पसरा रहा और बाजारों में चहल-पहल न के बराबर रही। दिन के साथ-साथ रातें भी अब गर्म होती जा रही हैं। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं, शाम होने के साथ घरों में कैद लोग शहर के पार्काेें और जलस्रोतों के पास समय बिताकर राहत पाने का प्रयास कर रहे हैं। शाम के समय शहर के ड्रीमलैंड पार्क में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान जहां लोगों ने नहर के ठंडे पानी में डुबकी लगाकर राहत तलाश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बड़ी संख्या में लोगों ने बर्फ के गोले और आइस्क्रीम की ठंडक के साथ शाम गुजारी। जीएमसी कठुआ में सीनियर रेजिडेंट डॉ. गंगा राम कुंडल ने बताया कि बढ़ते तापमान से लोगों के बीमार होने के मामलों में इजाफा हुआ है। अगर जरूरी न हो तो दिन में 11 से शाम 4 बजे तक लोगों को धूप में निकलने से परहेज करना चाहिए।
इस दौरान बचाव के लिए अधिक से अधिक पानी पीने, छाया में रहने के साथ और हल्के सूती कपड़े पहनकर बचाव कर सकते हैं। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है।

लू शुरू हो चुकी है। ऐसे में हमें सावधानी बरतने की जरूरत है। जीएमसी कठुआ भी इससे निपटने के लिए अलर्ट है। लू की चपेट में आने उपचार के लिए अस्पताल में सभी तरह की दवाओं का पर्याप्त स्टॉक है। इसके लिए अस्पताल के मेडिसिन ब्लॉक में पर्याप्त उपचार देने के व्यवस्था उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त 10 बेडों की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा, लिहाजा लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
- डॉ. सुरिंदर कुमार अत्री
प्रधानाचार्य जीएमसी कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed