फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Seminar Organised in Women College

Kathua News: राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद के विचारों पर डाली रोशनी

विज्ञापन
Seminar Organised in Women College
कठुआ। राजकीय महिला कॉलेज की ओर स्वामी विवेकानंद जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें एनएसएस इकाई के स्वयंसेवकों ने विश्व में स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं की प्रासंगिकता पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में 15 स्वयंसेवकों को हिस्सा लिया। इसमें छह वक्ताओं ने स्वामी जी की युवा सशक्तीकरण, आत्मविश्वास और मानवता की सेवा के दर्शन पर प्रकाश डाला। कहा कि प्रगतिशील समाज को आकार देने के लिए स्वामी जी की महत्वपूर्ण योगदान रहा है। बता दें कि स्वामी विवेकानंद की जयंती हर वर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई जाती है। कार्यक्रम का आयोजन काॅलेज प्रधानाचार्य डॉ. सवि बहल के संरक्षण में किया गया। वहीं, कार्यक्रम का आयोजन काॅलेज की इकाई की ओर से एनएसएस अधिकारी डॉ. रितु कुमार शर्मा की देखरेख में किया गया था। डॉ. बहल ने कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए एनएसएस इकाई के प्रयासों की सरहाना की। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद द्वारा प्रचारित मूल्यों को आत्मसात करने के लिए प्रोत्साहित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed