फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   SDM visited the border villages of Hiranagar

Kathua News: एसडीएम ने किया हीरानगर के सीमावर्ती गांवों का दौरा

Tue, 29 Apr 2025 01:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 29 Apr 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
SDM visited the border villages of Hiranagar
अग्रिम चौकी के लंबित सड़क निर्माण के मुद्दे को हल करने के लिए लोगों से की मुलाकात
विज्ञापन

हीरानगर। एसडीएम फुलैल सिंह ने सोमवार को सीमावर्ती गांवों का दौरा किया। उन्होंने गुज्जर चक से बीएसएफ की अग्रिम चौकी की लंबे समय से लंबित सड़क निर्माण के मुद्दे को हल करने के लिए लोगों से मुलाकात की।

इस मार्ग पर 200 मीटर सड़क का कार्य रुका हुआ था, जिसके लिए एसडीएम ने स्थानीय निवासियों को आश्वासन दिया कि भूमि अधिग्रहण अधिनियम के तहत उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा। उन्होंने समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने क्षेत्र में विकास की गति को बनाए रखने के लिए जनता से सहयोग की अपील की। दौरे के दौरान उन्होंने विभिन्न स्कूलों और संस्थानों का निरीक्षण किया। चकड़ा हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्होंने शिक्षकों और छात्रों के साथ बातचीत की। समय की पाबंदी और अनुशासन बनाए रखने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए। इसी दौरान स्कूल में मिड-डे मील योजना की जांच की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed