{"_id":"6824eb26ae5764cd2a0eaa5a","slug":"schools-opened-after-ceasefire-between-india-and-pakistan-kathua-news-c-201-1-knt1008-120115-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बिलावर, मल्हार और भड्डू शिक्षा जोन के सभी निजी और सरकारी स्कूल खुले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बिलावर, मल्हार और भड्डू शिक्षा जोन के सभी निजी और सरकारी स्कूल खुले
Thu, 15 May 2025 12:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 15 May 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
बिलावर में स्कूल के लिए जाते बच्चे। संवाद
- फोटो : kathua
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बिलावर। भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते बंद किए गए सरकारी और निजी स्कूल बुधवार को आठ दिन बाद फिर खुल गए। एक सप्ताह पहले प्रदेश सरकार ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव को देखते हुए सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया था।
डिप्टी सीईओ चमन लाल ने बताया कि बुधवार को एक सप्ताह बाद बिलावर शिक्षा जोन, मल्हार शिक्षा जॉन और भड्डू शिक्षा जोन के सभी निजी और सरकारी स्कूल खुल गए हैं। अधिकारी ने बताया कि पहले दिन विद्यार्थियों की उपस्थिति लगभग 76% रही। अधिकारी ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वह अपने बच्चों को स्कूल भेजें। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई को आपसी समझौते में सीजफायर की घोषणा की गई थी। इससे पहले चार दिन तक दोनों देशों के बीच ड्रोन और मिसाइल हमले की घटना सामने आई थी, जिससे स्थिति तनावपूर्ण बन गई थी। अब हालत में सुधार के संकेत मिल रहे हैं और स्कूलों में नियमित पढ़ाई दोबारा से शुरू हो गई है