फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   save water

वर्षा जल संचयन कंडी, पहाड़ी क्षेत्रों के लिए अधिक फलदायी

विज्ञापन
save water
विश्व जल दिवस पर जल शक्ति अभियान के तहत कैच द रेन विषय पर जिला विकास परिषद के अध्यक्ष कर्नल महान सिंह अध्यक्षता में डीसी कार्यालय के कांफ्रेंस हाल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन सत्र में जलशक्ति विभाग के कार्यकारी अभियंता सुरजीत सिंह ने जिले की पेयजल की जरूरत की जानकारी देते हुए बताया कि प्रति दिन 15.129 मिलियन गैलन की मांग को पूरा करने के लिए विभाग के मौजूद ढांचे से हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। इसके बावजूद वर्तमान में प्रतिदिन 5.09 मिलियन गैलन पानी की कमी है।
विज्ञापन

डीडीसी अध्यक्ष ने वर्षा जल संचयन विधियों को अपनाने की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिले में मानसून में पर्याप्त बारिश होती है। उन्होंने कहा कि बारिश के पानी को संरक्षित किया जाए, तो हमारी काफी समस्याओं का समाधान हो सकता है। जिला विकास परिषद के उपाध्यक्ष रघुनंदन सिंह ने कहा कि वर्षा जल का संचयन कंडी और पहाड़ी क्षेत्रों के लिए अधिक फलदायी हो सकता है।
विज्ञापन

डीसी राहुल यादव ने निर्वाचित पंचायत सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्रों की जल संरक्षण योजनाओं को तैयार करते हुए जिला प्रशासन के साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया। कहा कि प्रत्येक पंचायत हलका में जल संरक्षण पर विशेष ग्राम सभा कर ग्रामीण क्षेत्रों में जल शक्ति अभियान गतिविधियों के लिए रोडमैप बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने जागरूकता वैन को किया रवाना
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कैच द रेन के उद्घाटन समारोह की लाइव प्रसारण के बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा ली गई जल शपथ भी प्रसारित की गई। इससे पहले दिन में डीसी राहुल यादव ने जागरूकता वैन को रवाना किया। इसके अलावा स्कूली छात्रों ने शहर में जलसंरक्षण को लेकर जागरूकता रैली भी निकाली। वहीं मिडिल स्कूल रिज्जू में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य सुषमा अवतार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने जीवन में जलसंरक्षण की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed