{"_id":"678d50f4e3434bfc960879ca","slug":"sarthal-ready-for-winter-festival-kathua-news-c-201-1-knt1008-116707-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: विंटर फेस्टिवल के लिए सरथल तैयार, होटल व गेस्ट हाउस में बुकिंग जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: विंटर फेस्टिवल के लिए सरथल तैयार, होटल व गेस्ट हाउस में बुकिंग जारी
विज्ञापन
जिला के पहाड़ी उपमंडल बनी स्थित सरथल का मैदान। स्रोत सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-प्रशासन ने पर्यटकों के लिए पैराग्लाडिंग, टैलेंट हंट प्रतियोगिता व स्थानीय खानपान के किए इंतजाम
- मेला कल सुबह नौ से शाम चार बजे तक चलेगा, हसीन वादियों के बीच गायकी का आनंद ले पाएंगे पर्यटक
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। सरथल में 21 जनवरी को आयोजित होने जा रहे विंटर फेस्टिवल के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बर्फ से लदे पहाड़ों के बीच सरथल में पहली बार सर्दियों के मौसम में मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसे लेकर स्थानीय लोगों में भारी उत्साह है।
बनी कस्बे में होटल और गेस्ट हाउस में बुकिंग का दौर भी तेजी से चल रहा है। विंटर फेस्टिवल में जहां पर्यटक बर्फ की हसीन वादियों में जम्मू की गायकी सोनाली डोगरा की स्वर लहरियों का आनंद ले सकेंगे। वहीं स्थानीय कलाकारों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति के लिए प्रशासन ने तैयारी की है। तहसीलदार बनी प्रद्युम अत्री ने बताया कि पर्यटकों के आकर्षण के लिए सरथल में पैराग्लाडिंग, टैलेंट हंट प्रतियोगिता और स्थानीय खानपान के इंतजाम किए हैं।
बताया कि सरथल में पर्यटक मक्की की रोटी के साथ सरसों के साग का लुत्फ ले सकेंगे। उधर, बच्चों के लिए फन जोन में झूलों सहित अन्य मनोरंजक गतिविधियां होंगी। प्रशासन की ओर से सरथल में खेल प्रतिस्पर्धाएं भी आयोजित की जाएंगी। लोगों के आने-जाने की सुविधा बढ़ाने के लिए स्थानीय चालकों को सरथल-बनी रूट पर 21 जनवरी को वाहन चलाने के लिए कहा गया है। यह मेला सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। उधर, बनी विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह ने भी लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचने और बनी की खूबसूरती को देखने का आह्वान किया है।