फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Sanitation workers' strike continues, city and highways are filled with garbage

Kathua News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, कचरे से पट रहा है शहर और हाईवे

Thu, 07 Aug 2025 03:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 07 Aug 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers' strike continues, city and highways are filled with garbage
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते कालीबड़ी ​स्थित हाईवे के डिवाइडर पर लगा कचरे का ढेर। संवाद
कचरे से उठने वाली बदबू कर रही लोगों को परेशान
विज्ञापन

शहर की संकरी गलियों की स्थिति सबसे अधिक खराब
कठुआ। विभिन्न मांगों को पूरा करवाने के लिए सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। इस दौरान कूड़ा-कचरा नहीं हटने के कारण शहर सहित जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए हैं। इससे उठने वाली बदबू अब लोगों को परेशान कर रही है।
श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान हालांकि लखनपुर में सफाई व्यवस्था नियमित तौर पर जारी है। लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बाजार व रिहायशी इलाके और शहर के मुख्य बाजार, मुखर्जी चौक, शहीदी चौक के साथ कॉलेज रोड और गली-मोहल्लों में कचरे का अंबार लग गया है। वहीं इस दौरान होने वाली बारिश से अब इस कचरे के ढेर से उठ रही बदबू ने लोगों का जीना मुहाल करना शुरू कर दिया है। सबसे खराब स्थिति शहर की संकरी गलियों की है जहां लोगों को इस कचरे के बीच से गुजरना पड़ रहा है। अब तक हटाने की कोई पहल नहीं की गई है। शहर में लगातार बढ़ रहा कचरा अब बीमारियों को भी आमंत्रित कर रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी राकेश कुमार का कहना है कि शहर में पहले ही गीला कचरा और सूखा कचरा अलग-अलग फेंके जाने का प्रावधान नहीं है। वहीं, जगह-जगह लगे इस ढेर अब सड़ने लगा है। इससे उठने वाली बदबू आसपास रहने वालों को परेशान कर रही है। लगातार बढ़ रहे कचरे के आसपास भोजन की आस में जमा होने वाले मवेशियों का अब यह अड्डा बनता जा रहा है। उन्होंने नगर परिषद और जिला प्रशासन के साथ मिलकर समस्या का समाधान निकाले जाने की मांग की, ताकि लोगों को बीमारियों से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed