फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Sambar deer found in Basantpur, handed over to wildlife department

Kathua News: बसंतपुर में मिला सांभर हिरण, वन्यजीव विभाग को सौंपा

विज्ञापन
Sambar deer found in Basantpur, handed over to wildlife department
रेस्क्यू किया गया सांभर
कठुआ। लखनपुर के बसंतपुर इलाके में ग्रामीणों ने सांभर हिरण की जान बचाई है। इसके बाद वन्यजीव विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। सोमवार की सुबह इलाके के युवाओं ने कुत्तों को एक जंगली जानवर के पीछे भागते देखा। इसके बाद युवकों ने देखा कि वह एक हिरण है जो रावी दरिया के साथ लगते जंगल से रास्ता भटककर आबादी वाले इलाके में आ गया था। कुत्तों ने उसे चारों ओर से घेर रखा था और हिरण इधर-उधर भागने की कोशिश कर रहा था। युवकों ने कड़ी मशक्कत के बाद सांभर हिरण को कुत्तों के चंगुल से बचाकर उसे सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन्यजीव विभाग की टीम को दी। वन्यजीव विभाग की टीम ने हिरण को वैन में सुरक्षित डालकर दोबारा उसे जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed