फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Sadotra went to the hospital and met the injured due to cloudburst

Kathua News: बादल फटने से हुए घायलों से अस्पताल में जाकर मिले सडोत्रा

Fri, 22 Aug 2025 12:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Fri, 22 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Sadotra went to the hospital and met the injured due to cloudburst
कठुआ दौरे के दौरान बादल फटने की घटना के पीढि़त परिवारों के साथ बातचीत करते नेंका नेता अजय सडोत्
कठुआ। नेशनल काॅन्फ्रेंस के अतिरिक्त महासचिव एवं पूर्व मंत्री अजय सडोत्रा ने बादल फटने और बाढ़ प्रभावित घाटी और जंगलोट क्षेत्रों का वीरवार को दौरा कर शोक संतप्त परिवारों के साथ संवेदना व्यक्त की जिन्होंने प्राकृतिक आपदा में अपने प्रियजन को खो दिया था। सडोत्रा ने इस क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि पीड़ितों के दुःख की गहराई को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष डाॅ. फारूक अब्दुल्ला की तरफ से भी शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। राजकीय मेडिकल कॉलेज कठुआ में जाकर सडोत्रा ने घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने कठुआ के उपायुक्त से भी मुलाकात कर उनके साथ प्रभावित गांवों के मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर अयूब मलिक, अजीत सेठ, शाम नारायण मेहता, रघबीर सिंह मन्हास भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed