{"_id":"67213d9b90b9f62b2702f684","slug":"run-for-unity-organised-in-kathua-city-kathua-news-c-201-1-knt1009-114470-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्रों ने दौड़ लगाकर राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्रों ने दौड़ लगाकर राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिला प्रशासन की ओर से सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया है। प्रतिभागियों को खेल स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
ये दौड़ शहर के मुख्य चौक-चौराहों से होती हुई रामलीला मैदान में पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान जिला उपायुक्त डॉ. राकेश मिन्हास, जिला विकास परिषद के उपाध्यक्ष रघुनंदन सिंह, कठुआ के विधायक डॉ. भारत भूषण, हीरानगर के विधायक विजय कुमार और परिषद के सदस्य मढ़ीन करण अत्री मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने जिला अधिकारियों, स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के अलावा विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। दौड़ शुरू होने से पहले डॉ. मिन्हास ने प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाते हुए राष्ट्र के लिए एकता के महत्व को रेखांकित किया।
वहीं, डीडीसी उपाध्यक्ष रघुनंदन ने लोगों से देश की उन्नति के लिए मिलकर काम करने और सरदार वल्लभ भाई पटेल की विरासत को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। विधायक डॉ. भारत भूषण ने युवाओं के उत्साह की सराहना करते हुए सरदार पटेल द्वारा समर्थित मूल्यों को संरक्षित करने में एकजुट रहने के लिए प्रोत्साहित किया, जबकि विधायक विजय कुमार ने सरदार पटेल द्वारा स्थापित प्रेरक उदाहरण पर प्रकाश डाला।