फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   road problem

Kathua News: गड्ढों में बिलावर-कटली सड़क, छह महीने पहले बिछाई तारकोल उखड़ी

विज्ञापन
road problem
-लोगों की चेतावनी, जल्द सड़क न बनाई तो विभाग के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। उपमंडल मुख्यालय से तीन विधान सभा क्षेत्र को जोड़ने वाली बिलावर-कटली सड़क पर बने गहरे गड्ढे लोगों के लिए परेशानियों का सबब बने हैं। 6 महीने पहले पीएमजीएसवाई ने सड़क की मरम्मत का काम पूरा किया था। पहले 10 किलोमीटर हिस्से पर तारकोल बिछाई थी, कई स्थानों से उखड़ गई है। नतीजतन सड़क के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों गहरे गड्ढे बने हुए हैं।

वाहन चालक और रमेश सिंह, रविकांत वेद, सचिन शर्मा, रणजीत सिंह ने बताया कि हर दिन इस सड़क पर कई हजारों की संख्या में वाहन चलते हैं। मल्हार, देहरी गला, धार डुगनू और अन्य कई पहाड़ी इलाकों को यही सड़क जोड़ती है, लेकिन इसकी दशा बहुत खराब है। गहरे गड्ढों की वजह से पैदल चलने वाले राहगीरों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई बार पीएमजीएसवाई को समस्या के बारे में अवगत करवाया, लेकिन संबंधित विभाग ने डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड के तहत आज तक सड़क की मरम्मत नहीं करवाई। लोगों ने पीएमजीएसवाई से मांग की है कि बिलावर-कटली सड़क पर बने गहरे गड्ढों को जल्द भरा जाए, ताकि वाहन चालकों को राहत मिल सके। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो लोग संबंधित विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed