फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   road news

Kathua News: सड़क किनारे गड्ढा बना लोगों के लिए परेशानी आम

विज्ञापन
road news
रियासी। नगर के मुख्य बाजार की तरफ आने वाले एकमात्र रास्ते व अति व्यस्त रहने वाले कोर्ट रोड पर बना गड्ढा आम लोगों के साथ दुकानदारों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। स्थानीय दुकानदारों ने नगर परिषद व लोक निर्माण विभाग से गड्ढे को भरकर ठीक करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


गड्ढे के कारण बाईं तरफ से आने वाले वाहनों को अक्सर उससे बाहर की तरफ से निकलना पड़ता है। कई बार बस अड्डे की तरफ से अगर कोई वाहन आ रहा हो तो जाम की स्थिति बन जाती है। गड्ढे के कारण कई बार वाहनों के नुकसान होने की भी संभावना रहती है। नगर परिषद की तरफ से इसे ठीक करवाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

-विकास पड़ोत्रा, स्थानीय दुकानदार

गड्ढा सिर्फ वाहन चालकों के लिए ही नहीं, बल्कि आसपास के दुकानदारों के लिए भी परेशानी है। वाहन चालक गड्ढे से बचकर अपने वाहन को निकालते हैं। उनके सामने कई बार हादसा होते होते रहा है। बस अड्डे से कोर्ट रोड नई बस्ती के रास्ते की चौड़ाई भी कम है। उस पर गड्ढा होने से आने जाने वाले वाहनों के कारण परेशानी बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संजीव अत्री, स्थानीय दुकानदार

सड़क पर बना गड्ढा पास ही बनी नाली के पानी से भी भरा रहता है। जब कभी बारिश होती है तो गड्ढा पानी से लबालब भरा रहता है। इस दौरान अगर कोई वाहन उसमें से तेज गति से गुजरता है तो छींटे पड़ते हैं। गड्ढे का पानी बहकर बाजार में आ जाता है। गंदगी बनी रहती है इसे भर कर ठीक किया जाना चाहिए।

-विनीत वर्मा, स्थानीय दुकानदार

कोर्ट रोड पर मुख्य बाजार के पास गड्ढा होने व उससे आ रही परेशानियों के बारे पता चला है। गड्ढे को ठीक करवाने के लिए लोक निर्माण विभाग को कहा गया है। जल्द ही काम शुरू होगा। गड्ढे को ठीक कर परेशानी दूर की जाएगी।
-सुरेश सिंह, तहसीलदार व ईओ नगर परिषद रियासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed