फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   road news

Kathua News: तरनाह नाले में अस्थायी मार्गों की मरम्मत का काम शुरू

विज्ञापन
road news
हीरानगर। पिछले सप्ताह बारिश से तरनाह नाले में पानी का स्तर बढ़ने से यहां बने दो अस्थायी वैकल्पिक मार्गों के टूटने से यहां से बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई, लेकिन दो दिन में फिर से मालवाहकों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को अस्थायी वैकल्पिक मार्गों की मरम्मत का काम शुरू हो गया। नाले में उत्तर की दिशा की तरफ शनिवार को बड़े वाहनों की आवाजाही अस्थायी मार्ग से शुरू हो जाएगी। रविवार तक दक्षिण की तरफ भी अस्थायी वैकल्पिक मार्ग की मरम्मत का काम पूरा हो जाएगा। बता दें कि करीब साढ़े सात महीने पहले बरसात के दौरान नाले में पानी के तेज बहाव से इस पर बना हाईवे का पुल धंस गया था। इसके बाद प्रदेश से संपर्क टूट गया। यातायात को ओल्ड सांबा कठुआ सड़क पर परिवर्तित किया गया। पुल धंसने के करीब दो महीने बाद वैकल्पिक मार्ग तैयार किया गया, जिस पर सिर्फ छोटे वाहनों को ही आने-जाने की अनुमति मिली, जबकि बड़े मालवाहक ओल्ड सांबा कठुआ सड़क से ही आते जाते रहे। करीब डेढ़ महीना पहले नाले में दो और अस्थायी मार्ग बनाए गए। इसके बाद मालवाहकों की आवाजाही शुरू हो गई लेकिन कुछ दिन पहले अस्थाई मार्ग टूट गए और मालवाहकों को फिर से ओल्ड सांबा कठुआ सड़क से ही आना जाना पड़ रहा है लेकिन आने वाले दिनों में फिर उन्हें राहत मिलेगी। उद्योगपति राज शर्मा ने फिर यहां काम कर रही कंपनी से स्थायी मार्गों की मरम्मत करने की मांग की। इसके बाद उन्होंने यह कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article