{"_id":"6088689f8ebc3e80d06c41ca","slug":"road-kathua-news-jmu234302491","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ करोड़ की लागत से शुरू हुआ ओल्ड सांबा कठुआ रोड का रुका हुआ निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ करोड़ की लागत से शुरू हुआ ओल्ड सांबा कठुआ रोड का रुका हुआ निर्माण कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विगत ढाई सालों से अधर में लटके ओल्ड सांबा-कठुआ मार्ग के निर्माण कार्य एक बार फिर शुरू हो गया है। मंगलवार को इसका शुभारंभ जिला विकास परिषद के उपाध्यक्ष रघुनंदन सिंह बबलू व नगरी ब्लॉक के जिला विकास परिषद सदस्य संदीप मजोत्रा ने किया। राजशाही के समय के इस मार्ग को सामरिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हाल ही में ग्रेफ की ओर से इसपर पुलों का काम जहां पूरा कर लिया गया है, वहीं यह पुल सीमावर्ती क्षेत्रों से सटा होने के साथ ही नेशनल हाईवे का वैकल्पिक रूट भी माना जाता है।
सड़क का निर्माण शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा कि जिला मुख्यालय से उनके गांव को जोड़ने वाली सड़क पहले काफी जर्जर थी। जिसे विस्तार देने के लिए करीब चार वर्ष पूर्व निर्माण शुरू हुआ था। लेकिन बाद में अचानक काम बंद हो गया। तब से लोग सड़क का निर्माण पूरा कराए जाने की मांग कर रहे थे। अब सड़क का निर्माण हो जाने से उन्हें राहत मिलेगी।
कठुआ से सक्ता चक को जोड़ने वाली इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जिला विकास उपाध्यक्ष ने कहा कि कुछ तकनीकी कारणों के चलते इस सड़क का निर्माण कार्य करीब ढाई सालों से अधर में लटका हुआ था। जिसके कारण यहां की दर्जनों पंचायतों को में रहने वाले लोगों को आवागमन के लिए परेशान होना पड़ रहा था। जिसे लेकर वह पिछले काफी समय से प्रयास कर रहे थे। अब एक बार फिर से इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सड़क का निर्माण पूरा होने पर कठुआ से सक्ता चक जाने वाले लोगों को हाईवे के बजाय एक नया विकल्प भी मिलेगा। इससे छोटे वाहनों को सबसे ज्यादा सुविधा मिलेगी और यातायात भी सुरक्षित होगा। वही सड़क निर्माण के संबंध में लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता तेजेंद्र गुप्ता ने बताया कि करीब 8 करोड़ की लागत से बढ़ने वाली इस सड़क विस्तारीकरण में वेंटिलेटेड कॉसवे के साथ कई कल्वर्ट और सड़क की सुरक्षा के लिए कई स्थानों पर ड्रेन का निर्माण किया जाना है। उनकी प्राथमिकता यह है की बरसात से पूर्व इस निर्माण को पूरा किया जाए ताकि लोगों को राहत मिले।