{"_id":"6001ec568ebc3e2e2616eb20","slug":"road-kathua-news-jmu2270436193","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटनी जाने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटनी जाने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप जिला मुख्यालय से कटनी की तरफ जाने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। इससे सड़क पर वाहन चलाने वालों को दुश्वारियां उठानी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि सड़क कई जगह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। पानी की निकासी न होने के कारण सड़क पर पानी भरने की स्थिति में पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।
लोगों का कहना है कि यह सड़क बिलावर उप जिला मुख्यालय को बनी और बसोहली विधानसभा क्षेत्र के साथ भी जोड़ती है। कई वर्ष पूर्व सड़क का निर्माण किया गया था। लेकिन उसके बाद देखरेख के अभाव में सड़क की खस्ताहाल हो गई। वर्तमान में सड़क से गुजरने वाले लोगों को मुश्किलें होती हैं। क्षेत्रवासियों ने पीएमजीएसवाई से मांग की है कि जल्द पहले 10 किलोमीटर सड़क की मरम्मत के इंतजाम किए जाएं।
धार डूगनू के निवासी जियालाल ने कहा कि चौथे किलोमीटर में पानी की निकासी के इंतजाम नहीं किए गए हैं, जिससे सड़क पर पानी भरा रहता है। दर्जी का काम करने वाले मुल्कराज ने कहा कि चौथे किलोमीटर में इतना अधिक कीचड़ है कि वहां से पैदल गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। छोटे-छोटे बच्चों को तो सबसे अधिक मुश्किलें आती है। स्थानीय निवासी अजीत कुमार ने कहा कि जल्द सड़क पर बने गड्ढों को भरा जाए और जिन स्थानों पर पानी के लिए निकासी के इंतजाम नहीं किए गए हैं, वहां पानी की निकासी के इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।
विज्ञापन
कार्तिक सपोलिया ने कहा कि कई बार इस विषय में पीएमजीएसवाई विभाग को अवगत करवा चुके हैं। बारिश का पानी सड़क पर भर जाता है। इसकी वजह से सड़क को नुकसान पहुंचता है। कई जगह जलभराव होने से पैदल चलने वालों को भी परेशानी होती है।