फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   road jam

डाबी मोड़ के पास फंसा ट्राला, वाहनों की कतार

विज्ञापन
road jam
दियाला चक से बिलावर सड़क का विस्तारीकरण न होने के कारण बरसात के दिनों में यहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है। सोमवार को भी बारिश के कारण कुछ समय के लिए रास्ता बंद हुआ, तो दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

सिंगल रोड होने के कारण एक ट्राला यहां डाबी मोड़ से कुछ दूरी पर फंस गया, जिसके बाद रास्ता बंद हो गया। यहां मौजूद लोगों ने बताया कि छोटी सड़क होने की वजह से यह रास्ता बंद हुआ है और हर वर्ष बरसात में समस्या आती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सड़क के विस्तारीकरण का काम अभी तक शुरू नहीं हुआ है। इस सड़क पर बरसात के दिनों में अक्सर जगह-जगह जाम लगता है। कई छोटे नाले रास्ते में पड़ते हैं, जिनमें हल्की सी बारिश होने पर बाढ़ आ जाती है। सड़क से तेज रफ्तार पानी गुजरने के कारण वाहनों की आवाजाही बंद हो जाती है। लोगों ने मांग की कि इस सड़क के विस्तारीकरण का काम जल्द शुरू कराया जाए, ताकि बरसात के दिनों में यहां जाम की परेशानी से छुटकारा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed