{"_id":"678325d4267d88ddb50c6b22","slug":"road-in-poor-condition-kathua-news-c-201-1-knt1008-116466-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: 100 मीटर कच्ची गली को पक्का करने के लिए फंड नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: 100 मीटर कच्ची गली को पक्का करने के लिए फंड नहीं
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर बैंक से किशनपुर के मुख्य बाजार को जोड़ने वाली कच्ची गली। स्रोत संवाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- किशनपुर गांव में जम्मू-कश्मीर बैंक से मुख्य बाजार को जोड़ने वाली गली की खस्ताहालत से ग्रामीण परेशान
-
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। किशनपुर गांव में जम्मू-कश्मीर बैंक से मुख्य बाजार को जोड़ने वाली गली की हालत दयनीय बनी हुई है। 50 वर्ष पूर्व सरकार की ओर से कच्ची गली का निर्माण किया गया था। आज तक लगभग 100 मीटर लंबी गली को पक्का नहीं किया गया। संबंधित विभाग के पास पक्की गली बनाने के लिए फंड नहीं है।
स्थानीय निवासी रतन चंद, आशीष, सुदर्शन, सुरेंद्र और यशपाल ने बताया के बारिश होने के बाद अक्सर गली में जलभराव हो जाता है जिस वजह से गली में आवागमन करने के लिए लोगों को परेशान होना पड़ता है। कई बार सरकार से मुख्य बाजार को जोड़ने वाली इस गली का निर्माण करने की मांग की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। हर समय व्यस्त रहने वाली इस गली को पक्का नहीं किया जा रहा। लोगों ने विधायक सतीश शर्मा से मांग की है कि गली को पक्का कर इस पर टाइलें बिछाई जाएं ताकि आवागमन करने वाले सैकड़ों लोगों को राहत मिल सके। उधर, विधायक से संपर्क साधने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
- समस्या संज्ञान में आ गई है। गली बनाने के लिए अभी विभाग के पास बजट नहीं है। इसके बावजूद एस्टीमेट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। जैसे ही बजट आएगा, गली का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
शहनवाज चौधरी, बीडीओ, बिलावर

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना