फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Road connectivity work in limbo, more than 500 people of Gujjar Basti are troubled

Kathua News: सड़क बनी 2011 में, तारकोल अभी तक नहीं

Tue, 20 May 2025 12:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 20 May 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Road connectivity work in limbo, more than 500 people of Gujjar Basti are troubled
कटली सड़क से गुज्जर बस्ती को जोड़ने वाली कच्ची सड़क। स्रोत : जागरूक पाठक - फोटो : kathua
लोगों ने विभाग से तीन किलोमीटर लंबी सड़क को पक्का करने की गुहार लगाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। कटली से गुज्जर बस्ती तक सड़क संपर्क का काम अधर में लटका है। इस कारण गुज्जर बस्ती की 500 से अधिक आबादी सड़क होने के बावजूद कच्चे रास्ते पर चलने को मजबूर है। लोगों ने विभाग से तीन किलोमीटर लंबी सड़क को पक्का करने की मांग की है।
स्थानीय निवासी सोनू शर्मा, अशोक, बब्बू, अजीत और अरुण ने बताया कि वर्ष 2011 में लोक निर्माण विभाग की ओर से तीन किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया गया था, लेकिन सड़क पर आज तक तारकोल नहीं बिछाई गई। नतीजतन बारिश होने के बाद सड़क दलदल में तब्दील हो जाती है। सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि पांच साल पहले लोक निर्माण विभाग में सड़क के पहले किलोमीटर पर कंकर बिछाए थे, जिसके बाद सड़क के अगले दो किलोमीटर पर कोई विकास कार्य नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि सड़क किनारे पानी की निकासी के लिए नालियां नहीं बनाई गई। वहीं, जिन स्थानों पर सुरक्षा दीवारें लगाना जरूरी था वहां सुरक्षा दीवारें भी नहीं लगाई गई। लोगों ने कहा कि लोक निर्माण विभाग से इस तीन किलोमीटर लंबी सड़क का काम मुकम्मल करने के लिए कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मौजूदा समय में तीन किलोमीटर सड़क का निर्माण किया गया है और नाबार्ड योजना के तहत सड़क को अपग्रेड करने के लिए लगभग 9 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाकर भेज दिया है। राशि जारी होते ही पांच किलोमीटर लंबी सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
- विशाल सिंह, एई लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed