फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   road accident

बनी में कैश वैन खाई में गिरी, चार की मौत

विज्ञापन
road accident
कठुआ। कठुआ से बनी की ओर कैश लेकर जा रही जम्मू कश्मीर बैंक की वैन अनियंत्रित होकर करीब पांच सौ फुट गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में चारों लोगों की मौत हुई है। कैश वैन में डेढ़ करोड़ का कैश का बताया जा रहा है, जो घटना के बाद बिखरा गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कठुआ से बनी की ओर कैश लेकर जा रही जेके बैंक की सोमवार दोपहर बाद गहरी खाई में लुढ़क गई। यह हादसा बनी-बसोहली मार्ग पर करडोह से सटे मंडोल मोड़ के पास हुआ है। हादसे में वैन सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे ने बसोहली अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही पुलिस टीम और बैंक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस ने रेस्क्यू आपरेशन चलाया। कैश वैन में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि बुरी तरह से घायल वाहन चालक को पीएचसी जिंदरैली में प्राथमिक उपचार के बाद बसोहली ले जाया जा रहा था। बसोहली अस्पताल में उसे मृत लाया घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल की ओर रवाना हो गए थे। घायल वाहन चालक विक्रम सिंह की बसोहली अस्पताल पहुंचने से पहले की मौत हो गई। अन्य तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। फिलहाल शिनाख्त जारी है। वाहन में दो निजी सिक्योरिटी गार्ड भी होते हैं और यह वाहन चेस्ट से कैश लेकर गया था। ऐसे में यह जानकारी नहीं है कि वाहन में कितना कैश था।

-चाणक्य दूबे, जोनल मैनेजर, जेके बैंक
हादसे में चारों की मौत हो गई है। उनकी पहचान विक्रम सिंह निवासी जम्मू, केवल शर्मा निवासी बाड़ी ब्राहमणा (जम्मू), यशपाल निवासी बल्लन बाला (किशनपुर मढ़ीन) और हरबंस लाल के रूप में हुई है। हरबंस के बारे में जांच जारी है। मौके पर बिखेर कैश को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बैंक अधिकारियों को सौंपा जा रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।
-पारूल भारद्वाज, एसडीपीओ, बसोहली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed