{"_id":"6750008dc3092c590c03cb24","slug":"road-accident-at-national-highway-kathua-news-c-201-1-knt1006-115443-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: हाईवे पर पलटा पोल्ट्री वाहन, यातायात जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: हाईवे पर पलटा पोल्ट्री वाहन, यातायात जाम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात एक पोल्ट्री वाहन अचानक पलट गया। जीएमसी कठुआ के पास सोमवार की रात को हुए हादसे के बाद हड़कंप मच गया और आनन-फानन वहां काफी लोग जमा हो गए। हालांकि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है।
राजमार्ग के बीचो-बीच वाहन के पलटने से यातायात प्रभावित हो गया। जिसके बाद एकत्र भीड़ ने कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे पर पलटे वाहन को सीधा करवाया और वाहनों की आवाजाही को बहाल करवाया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों का कहना था कि हाईवे विस्तारीकरण के चलते जीएमसी कठुआ से राजमार्ग पर चलने वाले वाहनों को सर्विस लेन में डायवर्ट करने की व्यवस्था की गई है। जिसे उक्त वाहन चालक दूर से देख नहीं पाया। डायवर्जन के नजदीक आने पर उसने तेजी से अपने वाहन को सर्विस लेन की ओर मोड़ा। जिसके कारण उसका वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।