फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Rivers and streams are in spate...roads are slippery, connectivity to many areas is disrupted

Kathua News: नदी-नाले उफान पर...सड़कों पर बढ़ी फिसलन, कई क्षेत्रों से संपर्क टूटा

Fri, 15 Aug 2025 01:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Fri, 15 Aug 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Rivers and streams are in spate...roads are slippery, connectivity to many areas is disrupted
बिलावर। वीरवार को क्षेत्र में बारिश से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण इलाके से बहने वाले नदी-नाले उफान पर रहे। इसके कारण कई क्षेत्रों का सड़क संपर्क उपमंडल मुख्यालय से कट गया। मल्हार और देहरी गला सड़कों पर यातायात बहाल नहीं हो सका, जिसके कारण दूर दराज क्षेत्र के लोगों को निचले इलाकों की तरफ पैदल आना जाना पड़ा। मछेडी, धार डूगनु, डूगेन और लोहाई मल्हार को जोड़ने वाली लिंक सड़कों पर फिसलन बढ़ जाने से वाहन चालक काफी परेशान दिखे। क्षेत्र से बहने वाले नाज, भीनी, उज आदि नदी नाले उफान पर रहे। क्षेत्र में देर रात तक रुक-रुककर बारिश होती रही। तहसीलदार बिलावर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में जोरदार बारिश से किसी भी प्रकार के जान माल के नुकसान की रिपोर्ट नहीं है।
विज्ञापन



किसानों ने बताया कि क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से जारी बारिश के कारण मौजूदा समय में लगाई गई सब्जियों पर काफी असर पड़ा है। राम प्रकाश, गुलशन कुमार, राहुल और दीप सिंह ने बताया के धान की फसल के लिए अब खेतों में बहुत अधिक मात्रा में पानी उपलब्ध हो गया है और मौजूदा समय में धान की फसल को तेज धूप खिलने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed