{"_id":"63865bc1701e2163e26dda01","slug":"review-meeting-kathua-news-jmu27337417","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: डीसी ने मांगी कंप्यूटर का ज्ञान रखने वाले कर्मचारियों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: डीसी ने मांगी कंप्यूटर का ज्ञान रखने वाले कर्मचारियों की सूची
विज्ञापन
कठुआ। जेकेएसएसबी की कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं की तैयारी को लेकर मंगलवार को डीसी राहुल पांडेय ने बैठक कर दिशा निर्देेश जारी किए। उन्होंने कंप्यूटर का ज्ञान रखने वाले कर्मचारियों की सूची देने और परीक्षा केंद्रों के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।
विभिन्न पदों के लिए जेकेएसएसबी द्वारा सीबीटी परीक्षा 5 से 20 दिसंबर तक आयोजित की जा रही है। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षी कर्मचारियों, परीक्षा पर्यवेक्षकों की नियुक्ति और अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया। डीसी ने शैक्षिक संस्थानों के प्रमुखों से कंप्यूटर जानने वाले कर्मचारियों की सूची उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
कहा कि इससे ऐसे कर्मचारियों की सेवाओं को परीक्षा के लिए उपयोग में लिया जा सकेगा। डीसी ने संबंधित अधिकारी को परीक्षा केंद्र पर पावर बैकअप के लिए जनरेटर सेट के प्रावधान के साथ निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान परीक्षा केंद्रों और उसके आसपास सुरक्षा कर्मियों की तैनाती को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में एसएसपी कठुआ आरसी कोतवाल, अतिरिक्त उपायुक्त अतुल गुप्ता, आदि मौजूद रहे।