फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Residents of Ward 10 Kathua Held Protest

Kathua News: घरों में घुसा नाले का गंदा पानी, लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Residents of Ward 10 Kathua Held Protest
वार्ड दस में जल निकासी की समस्या को लेकर प्रदर्शन करते लोग। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। शहर के वार्ड 10 के लोगों ने नाले का गंदा पानी घरों में घुसने पर रोष जताते हुए नगर परिषद के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि समस्या को लेकर नगर परिषद के अधिकारियों को कई बार अवगत करवा चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
प्रदर्शन में शामिल मंजीत सिंह ने बताया कि कुछ साल पहले हमारे वार्ड की सड़क का निर्माण करवाया गया था। जिसके चलते पहले से बने नाला बंद हो गया था। जब भी बारिश होती है तो नाले का गंदा पानी न केवल उनके घरों में घुस जाता है, बल्कि पास के स्कूल में भी चला जाता है। उन्होंने बताया कि कई बार रास्ते में गंदा पानी इतना जमा हो जाता है कि वहां से स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों को निकलना मुश्किल हो जाता है। इसको लेकर नगर परिषद को अवगत करवा चुके हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

वहीं, पुरुषोत्तम लाल ने बताया कि बड़ी मुश्किल से सफाई कर्मचारी आते हैं, लेकिन केवल खानापूर्ति कर वापस चले जाते हैं। अब हालात यह हो गए हैं कि पानी घरों में घुसना शुरू हो गया है। हाल ही में उन्होंने समस्या को स्थानीय विधायक के संज्ञान में भी लाया था। लेकिन इसके बावजूद भी नाले की सही तरीके से सफाई नहीं हो पाई है। प्रदर्शन में राकेश खजूरिया, गोपाल, सोनू सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed