फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Rescue Operation

दरिया में फंसे आठ लोग, चार का वायुसेना के चॉपर से रेस्क्यू

विज्ञापन
Rescue Operation
उज्ज दरिया के खतरे के निशान से ऊपर बहने से मैदानी इलाकों में एक बार फिर खतरा मंडराने लगा। शाम के समय माही चक के नजदीक तीन और खंडवाल इलाके में चार लोगों के बाढ़ में फंसने की सूचना पुलिस को मिली। खंडवाल में रेस्क्यू के लिए प्रशासन ने वायु सेना की मदद ली।
विज्ञापन

बाढ़ में फंसे 24 वर्षीय असगर, 22 वर्षीय निक्कू, 16 वर्षीय दीन और 12 वर्षीय सोनू को वायु सेना के चॉपर की मदद से दरिया से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। उधर, माहीचक इलाके में फंसे नूर मोहम्मद, लियाकत, गुलजार को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन देर शाम तक जारी रहा। माही चक में यह लोग 25 से 30 मवेशियों के साथ दरिया के बीचों बीच जा फंसे थे।
विज्ञापन

मौके पर एसडीआरएफ की मदद ली गई है। वहीं, बनी के खाद दरिया के उफान पर आने के बाद अपने दो दर्जन मवेशियों के साथ बाढ़ में फंसे अल्ताफ हुसैन निवासी चलोग का पुलिस ने रेस्क्यू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे के बाद लिंक मार्ग पर मंडराया खतरा
जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर सहार खड्ड पुल की बेड प्रोटेक्शन को खोखला करने के बाद उफान पर आए दरिया ने निचले इलाके शेरपुर खड्ड में भी रौद्र रूप धारण कर लिया है। ओल्ड सांबा-कठुआ मार्ग के शेरपुर के नजदीक बने कॉजवे की बेड प्रोटेक्शन भी बाढ़ की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई है। हाईवे पर सोमवार को ही पुल के आधे हिस्से से ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया था। लगातार बारिश जारी रहने से मंगलवार को भी जलस्तर के कम होने का इंतजार हाईवे प्राधिकरण को करना पड़ा। बाढ़ को देखते हुए पुल के नजदीक एक एंबुलेंस और पुलिस की तैनाती भी सुनिश्चित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed