फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Rental Health Centres Soon Shift in Vacant Government Buildings

Kathua News: खाली सरकारी इमारतों में शिफ्ट होंगे किराये की इमारतों में चल रहे स्वास्थ्य केंद्र

विज्ञापन
Rental Health Centres Soon Shift in Vacant Government Buildings
- जिला उपायुक्त के निर्देश के बाद बीएमओ को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने ऐसी इमारतें चिन्हित करने के दिए निर्देश
विज्ञापन


... जिले में सौ स्वास्थ्य केंद्र किराये की इमारतों में चल रहे हैं


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में किराये की इमारतों में चल रहे लगभग सौ स्वास्थ्य केंद्रों को किराया चुकाने से निजात मिलने जा रही है। प्रशासन के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग इन सब सेंटरों के आसपास ऐसी सरकारी इमारतों को चिन्हित कर रहा है जहां इन सब सेंटरों को शिफ्ट किया जा सकता है।
इससे जहां सब सेंटरों को दिया जाने वाला सालाना लाखों का किराया बचेगा वहीं विभिन्न विभागों की खाली पड़ी और खंडहर हो रही इमारतों की देखभाल और रख रखाव भी हो सकेगा। दरअसल, जिले में सौ के लगभग स्वास्थ्य सब सेंटर ऐसे हैं जो या तो एक कमरे या फिर लोगों की पहुंच से दूर किराये की इमारतों में चल रहे हैं। सुविधाओं के अभाव में यह अपने मकसद को भी पूरा नहीं कर पाते हैं। मामला जिला प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद डीसी कठुआ डॉ. राकेश मिन्हास ने स्वास्थ्य विभाग को ऐसी इमारतें चिन्हित करने को कहा है जहां इन किराये के स्वास्थ्य सेंटरों को शिफ्ट किया जा सके।
विज्ञापन

इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने ब्लॉक अधिकारियों को इमारतें चिन्हित कर रिपोर्ट जमा करने को कहा है। विभाग को इन सेंटरों के सरकारी इमारतों में शिफ्ट होने से सालाना लगभग 13 लाख से अधिक राशि की जहां बचत होगी। वहीं, बेकार पड़ी सरकारी इमारतों का रखरखाव भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय रैना ने बताया कि जिला उपायुक्त डाॅ. राकेश मिन्हास ने स्वास्थ्य केंद्रों को सरकारी इमारतों में शिफ्ट करने के लिए ऐसी इमारतों को चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं। इससे मरीजों की देखभाल बेहतर तरीके से हो सकेगी। इन इमारतों की मरम्मत करवाकर इन्हें प्रयोग में लाया जाए, इसके लिए सूची प्रशासन को जल्द सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed