फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Remembering the sacrifice of Guru Arjan Dev

Kathua News: गुरु अर्जन देव के बलिदान को किया याद

Sat, 31 May 2025 01:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 31 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Remembering the sacrifice of Guru Arjan Dev
गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर कठुआ में  लगाई गई मीठे पानी की छबील। संवाद - फोटो : kathua
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस शहर सावन चक स्थित गुरुद्वारा साहिब में समागम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में संगत ने भाग लेकर गुरु के प्रति अपनी आस्था प्रदर्शित की। वहीं युवा सिख संगत ने छबील लगाकर राहगीरों को ठंडा और मीठा पानी पिलाया।
शुक्रवार को से शुरू हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का अखंड पाठ साहिब जी के भोग के साथ समागम की शुरुआत हुई। इस दौरान रागी जत्थों से शामिल भाई सतिंदर सिंह बटाला वाले और स्थानीय रागी जत्था भाई सुखजीत सिंह ने अपने मधुर कंठ से गुरु की महिमा का बखान कर संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

वहीं, प्रचारक भाई गुरप्रीत सिंह ने सिख धर्म के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत दुनिया के लिए शिरोमणि शहादत के रूप में जानी जाती है। क्योंकि गुरु अर्जन देव जी मुगलों के अत्याचार के खिलाफ अपनी शहादत से न केवल धर्म की रक्षा की बल्कि इसे और मजबूती प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब के सचिव मनमोहन सिंह ने श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत को न्याय, अधिकार और सत्य की रक्षा के लिए किया गया ऐसा संघर्ष बताया, जो आने वाली पीढ़ी का भी मार्गदर्शन करती रहेगी। गुरु अर्जन देव जी ने अमृतसर साहिब में हरिमंदर साहिब की स्थापना करके सिखों को एक केंद्रीय आध्यात्मिक स्थान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed